Categorized | राज्य

मंहगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा ने किया धरना प्रदर्शन

Posted on 19 January 2010 by admin

जौनपुर- सपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव के आह्वान तथा प्रदेश व्यापी आन्दोलन की कड़ी में जौनपुर इकाई ने जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी कार्यालय के सामने जबरदस्त धरना प्रदर्शन करके जिला प्रशासन को खुली चुनौती दिया। जनपद से आये कार्यकर्ताओं ने नगर में जुलूस के रूप में चलरहे थे और सबसे दिलचस्प बात यह रही कि सैकड़ों की संख्या में महिला कार्यकर्तियों ने तसला बजाते हुए जब धरना स्थल पर पहुंची तो एक बार भी पुलिस के जवान उसी ओर देखने लगे और धरनास्थल पर मौजूद ए.एसपी सिटी राहुल राज और सीओ सिटी एन.पी सिंह भी सतर्क हो उठे।

वक्ताओं ने एक स्वर से मौजूदा प्रदेश सरकार की खामियों का जिक्र करके उनकी खिल्ली उड़ाये तथा कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि ऐसी भ्रष्ट सरकार को आने वाले आम चुनाव में उखाड़ फेंके। वक्ताओं ने कहाकि बसपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। जिससे विकास कार्य अवरूद्ध है। इस सरकार से सामान्य जनता ही नही अपितु सरकारी कर्मचारी भी असन्तुष्ट हे। तथा मांगों के लिए उन्हें भी संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। अपराधिक चरित्र वाले बसपा के हिमायती बन गये हैं तथा बसपा सुप्रमीमों राजनीति का अपराधीकरण करने में संलग्न है। ढाई वर्ष के बसपा शासन में विकास की बात करना अतिश्योक्ति होगा क्योकि मूर्ति, स्मारक बनवाने में इस सरकार ने सिद्धहस्त हासिल किया है। प्रदेश में चोरी, डकैती, हत्या, कुटीर उद्योग बन गया है जिसका पर्दाफाश करने में पुलिस अक्षम है ओर राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं को उल्टे फर्जी मुकदमों में फसाया जा रहा है। उक्त अवसर पर नगर विधायक जावेद अंसारी, शाहगंज जगदीश सोनकर, खुटहन शैलेन्द्र यादव `ललई´, पूर्व विधायकगण श्रीमती सावित्री पटेल, ज्वाला प्रसाद यादव, शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी, विनोद सिंह, लाल बहादूर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सतई राम यादव, डा0 अवध नाथ पाल, बांकेलाल शर्मा पूर्व एमएलसी लल्लन प्रसाद सांसद मछलीशहर तूफानी सरोज, श्रवण कुमार जायसवाल, सुशील दूबे, राजेश यादव , राजनाथ ंयादव, प्रभानन्द यादव आदि लोग मौजूद थे। उक्त अवसर पर जिलाप्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक व्यवस्था कर रखा था जिसकी निगगरानी एएसपी सिटी और सीओ सिटी स्वयं कर रहे है। दर्जनों की संख्या में थानेदार मयफोर्स मौजूद थे तो पीएसी के जवानों ने अलग से मोर्चा सम्भालकर रखा था। समाचार प्रेषण तक शान्तिपूर्ण ढंग से धरना चल रहा था और किसी अप्रिय घटना का समाचार नहीं मिला है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————


Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in