Categorized | समाज

समाजवादी पार्टी ने किया सियासी माहौल गर्म

Posted on 19 January 2010 by admin

सुलतानपुर -प्रदेश व्यापी  सपा का जना आन्दोलन तिकोनिया पार्क में आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष रघुबीर यादव की अगुवाई में  सपाइयों की सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी भ्रष्ट्राचार और अत्याचार के खिलाफ पाट्री हमेशा लड़ाई लडती रहेगी। पूर्व एम एल सी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बसपा सरकार पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए दिल्ली व प्रदेश सरकार महगाई के नाम पर नूराकुश्ती कर रही है।दोनो एक दूसरे को ज़िम्मेवार ठहरा रहे हैं।img_00061

यह जनता को बरगलाने की साजिस है। सपा इस आन्दोलन के माध्यम से इसे बेनकाब करेगी। सदर विधायक अनूप सण्डा ने कहा कि जो महंगाई का आलम है अरहर की दाल सौ रूपयेए चीनी पचास रूपये प्रति कि लो के हिसाब से बिक रही है जिसके कारण जनता की कमर टूट गई है। इतना ही नही गरीब मजदूरों को भूखों मरना पड़ रहा है। परन्तु प्रदेश व केन्द्र सरकार  के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही हैं। इसी क्रम में सपा के युवा नेता सन्तोष पाण्डेय ने कहा कि पार्टी के आवाहन पर जो भी बन पडे़गा आन्दोलन सफल बनाने के लिए तन मन धन तीनों से मैं हमेशा सच्चे सिपाही की तरह तैयार रहूंगा। पूर्व प्रत्याशी चांदा मनोज पाण्डेय ने कहा कि मौजूदा सरकार में अपराधियों की पौ बारह है रोज किसी न किसी आम जनता के साथ अपराधी अपराध कर फरार हो जाते हैं और पुलिस प्रशासन आंख मून्दे तमाशबीन बनी रहती है। सभा समाप्रप्त के बाद सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम बस अड्डे पर लोहिया प्रतिमा के पास नारे बाजी करते हुए एकत्र हुए और पुलिस प्रशासन ने उन्हें  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । इस आन्दोलन के दौरान पुलिस प्रशासन ने धरना स्थल को पूरी तरह से छावनी में तब्दील कर दिया जिससे प्रदर्शन के दौरान कोई अप्रिय घटना न हो सके। इस मौके पर प्रमुख रूप से उपप्रस्थत सपाइयों में पूर्व विधायक अशोक पाण्डेय, अशोक सिंह बिसेन, अजहर जमाल सोनूए अफजाल अन्सारी, सतपाल सिंह बग्गा, अब्दुल हमीद घोसी, जानकी पाल पूर्व विधायक रईस अहमद, राकेश सिंह मऊ युवा नेता हैदर अली सहित हजारों सपाइयों ने इस आन्दोलन में भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————


Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in