Categorized | लखनऊ.

रदेश में शीतलहर से आयेदिन मौते हो रही है वहीं सरकार सैफई महोत्सव मनाने में मस्त है

Posted on 28 December 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना ंिसह चैहान ने सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि पूरा सूबा भीषण शीतलहर व ठंण्ड से जकड़ा हुआ है। सरकार ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सपा की सरकार बनने पर प्रदेश के गरीबों, वंचितों, व अतिपिछडों को धोती व कम्बल बांटा जायेगा।
श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश में शीतलहर से आयेदिन मौते हो रही है वहीं सरकार सैफई महोत्सव मनाने में मस्त है वहीं प्रदेश की गरीब जनता भीषण शीतलहर व ठण्ड से पस्त व त्रस्त है। सरकार के अफसर व मंत्री सैफई महोत्सव मनाने में जुटे हुये हैं। सरकार द्वारा कम्बल खरीद का टेण्डर तो जारी किया गया लेकिन अभी वह लालफीताशाही की वजह से खरीदा नहीं गया। राष्ट्रीय लोकदल का मानना है कि कम्बल खरीद फरोख्त में कहीं न कहीं भ्रष्टाचार व्याप्त है जिससे अभी तक सरकार कम्बल खरीदने में नाकाम साबित है।
राष्ट्रीय लोकदल सरकार से मांग करता है कि कम्बल खरीद में हो रही हेरा फेरी की जाँच कराकर तुरन्त कम्बल खरीदने का आदेश दे क्यांेकि प्रदेश की गरीब जनता शीतलहर व ठण्ड की मार से तड़फड़ा रही है। सरकार अपने घोषणा पत्र में किये वादे को तत्काल पूरा करते हुये कम्बल का वितरण युद्धस्तर पर शुरू करे जिससे प्रदेश की जनता को भीषण ठण्ड से बचाया जा सके।
श्री सिंह ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित कर प्रदेश में गरीब जनता के लिए अलाव व रैन बसेरा की भी व्यवस्था ब्लाक/तहसील/जिला मुख्यालयों पर तत्काल प्रभाव सुनिश्चित करें जिससे गरीबों को भीषण शीतलहर व ठण्ड से राहत मिल सके।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in