Categorized | लखनऊ.

इण्टर स्तर तक सभी वर्गों की बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्प -कृषि मंत्री

Posted on 28 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा अनुसंधान एवं धर्माथ कार्य मंत्री श्री आनन्द सिंह ने कहा कि व्यक्ति के शिक्षित हो जाने पर तमाम प्रकार की भ्रान्तियां व कुरीतियां दूर हो जाती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्राथमिकता के तहत अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए ‘हमारी बेटी, उसका कल’ योजना शुरू की है। सरकार ने इण्टर स्तर पर सभी वर्गों की बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए भी कन्या विद्या धन योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि किसानों को समय से कृषि निवेशों, बीज, खाद व कृषि रक्षा रसायनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाये जा रहे हैं।
श्री आनन्द सिंह आज उन्नाव जनपद के निराला प्रेक्षागृह में कन्या विद्या धन की लाभार्थियों को चेक वितरित करने के बाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विकास का अधार है। उन्होंने कहा कि कन्या विद्या धन योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, क्योंकि बालिका के शिक्षित होने से पूरे परिवार को शिक्षित व सुसंस्कारित होने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि पूरे समाज के शिक्षित हो जाने पर देश में एकता की कडि़यां और मजबूत होंगी। इसी लिए पूरे समाज को शिक्षित करने के लिए बालिका शिक्षा को बढ़ावा देना बहुत जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग की बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए कृत संकल्प है।
कृषि मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे शासकीय योजना में पूरी पारदर्शिता बरतें। उन्होंने कहा कि समाज के गरीब व बेसहारा लोगों को शासन द्वारा संचालित योजनाओं का भरपूर लाभ मिले, इसके लिए वे पूरी सजगता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए भी पूरी तरह सजग है तथा किसानों की खुशहाली के लिए सरकार द्वारा गम्भीर प्रयास किये जा रहे हैं। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने 201 बालिकओं को कन्या विद्या धन के चेक वितरित किये। इस अवसर पर जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in