श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए कुछ अभिनव व्यवस्थायें

Posted on 28 December 2012 by admin

चुनिन्दा स्थलों पर 1000 मोबाइल शौचालयों की व्यवस्था
एल.ई.डी. स्क्रीन पर रास़्ता भूल जाने वालों के चित्र दिखाए जायेंगे

आगामी 14 जनवरी से इलाहाबाद के संगम तट पर शुरू होने वाले कुम्भ मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं व पर्यटकों की सुविधा के लिए उत्तर प्रदेष सरकार द्वारा कुछ अभिनव व्यवस्थायें की गयी हैं। यह जानकारी देते हुए प्रदेष के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आज़म खाँ ने बताया कि इस मेला क्षेत्र के महत्वपूर्ण स्थलों पर एल0 ई0 डी0 स्क्रीन लगाये जायेंगे। इस स्क्रीन पर न केवल मेले में भटक जाने वालों या रास्ता भूल जाने वालों के चित्र दिखायें जायेंगे, बल्कि जन सुविधा से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं व जनहित से संबंधित शासकीय योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा।
नगर विकास मंत्री ने बताया इस बार मेला क्षेत्र को स्वच्छ व प्रदूषण मुक्त बनाये रखने के लिए पाॅलीथीन उत्पादों से बने कैरी बैग आदि के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये गंगा नदी के दोनों तटों पर चुने हुए स्थानों पर 1000 गै़र-परम्परागत मोबाइल शौचालय बनाये जाने की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने कहा कि कुम्भ के दौरान गंगा नदी के प्रवाह को भरपूर व निर्मल बनाये रखने के लिए पर्याप्त जल की उपलब्धता सुनिष्चित की गयी है।
श्री आज़म खाँ ने बताया कि पहली बार सुरक्षा एवं जन सुविधा से जुड़े समतुल्य शासकीय विभागों की सेक्टरों में समूहवार स्थापना की जायेगी। साथ ही श्रद्धालुओं को आवष्यक वस्तुओं की त्वरित उपलब्धता सुनिष्चित करने के लिए प्रत्येक सेक्टर में ‘सेक्टर मार्केट’ की व्यवस्थाा की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गो पर आकर्षक साइनेजेज लगाये जायेंगे तथा प्रमुख संस्थाओं को मानचित्र पर प्रदर्षित किया जायेगा। साथ ही मेले के दौरान आवंटित की जाने वाली सभी सुविधाओं को आॅनलाइन किया जायेगा तथा मेला क्षेत्र की बसावट को जी0 पी0 एस0 तकनीक से जोड़ा जोयगा। उन्होंने कहा कि इलाहाबाद आने वाले सभी राष्ट्रीय राजमार्गों के चयनित स्थलों पर एम्बुलेंस व के्रन की सुविधा की भी पहली बार उपलब्धता रहेगी। साथ ही इलाहाबाद आने वाले प्रमुख राजमार्गों तथा मेला क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक वैरियेबुल मेसेज साइन बोर्डों की स्थापना की जा रही है।
नगर विकास मंत्री ने कहा कि इस बार कुम्भ मेले की सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह से चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के हर संभव प्रयास किये जायेंगे। साथ ही इस महत्वपूर्ण अवसर से जुड़े सभी लोगों की धार्मिक भावनाओं को पूरा-पूरा सम्मान दिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in