Categorized | लखनऊ.

प्रशांत शर्मा की चैथी पुस्तक ’लव पावर पाॅलिटिक्स’

Posted on 28 December 2012 by admin

prashant-sharmaश्री प्रशांत शर्मा, 27 वर्ष, बैंकर और लेखक हैं जिनकी चैथी पुस्तक ष्लव पावर पॉलिटिक्स!!ष् नवंबर 2012 के अंतिम हफ्ते में आई। प्रशांत ने स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दौरान लिखना शुरू कर दिया था और उनकी पहली पुस्तक ष्लव, लाइफ एंड अ बीयर कैनष् फरवरी 2010 में जारी हुई थी। दिसंबर 2010 तक इस पुस्तक की 10,000 से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी थीं और इसे राष्ट्रीय बेस्ट सेलर घोषित किया गया था। कुल मिलाकर, उनकी तीन पुस्तकों की 30,000 से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं। आप दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (2007) के इंजीनियर और विश्व विख्यात आईआईएम, लखनऊ से एमबीए हैं।
पुस्तक, लव पावर पॉलिटिक्स का संक्षिप्त विवरण और प्रशांत का परिचय संलग्न है।
लव पावर पॉलिटिक्स
दो मित्रों दृ गोपाल और हरि की कहानी।
गोपाल दृ महत्त्वाकांक्षी आगे बढ़ता जाने वाला। कौंसिल में रहने और आखिरकार कॉलेज का प्रेसिडेंट बनने के लिए कुछ भी करेगा। अपने प्यार का प्रदर्शन करने के लिए खुद को जख्मी कर लेगा और खून बहाएगा। सपने की लड़की से दोस्ती करने के लिए कविताएं और गाने लिखेगा और फिर अंतिम चाल चलेगा।
और हरि। सक्षम साइड किक की तरह जो अपने मित्र की जरूरत में उसके साथ रहेगा और उसे कॉलेज में सबसे महत्त्वपूर्ण स्थिति में पहुंचाने में उसकी सहायता करेगा। इसके बाद प्रेम में पड़ जाएगा और जीवन का नया अर्थ तलाश लेगा। और फिर अंतिम चाल चलेगा।
और फिर राधा की कहानी।
युवा ऊर्जावान और सुंदर, प्रेम में और गोपाल से ज्यादा महत्त्वाकांक्षी और जिसका हरेक स्ट्रेक मास्टर स्ट्रोक होता है।
हाजिरजवाबी प्यार, रहस्य और दगाबाजी की इस राजनीतिक लड़ाई में अंतिम विजेता के रूप में कौन उभरेगा।
लेखक के बारे में
प्रशांत शर्मा का जीवन वैसा ही है जैसा अक्सर किताबों में बताया जाता है। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के एक इंजीनियर (2007) और विश्व विख्यात आईआईएम, लखनऊ से एमबीए प्रशांत ने 2009 में कॉरपोरेट जीवन में कदम रखा। और इसी समय उन्हें पूरी तरह नए पहलू का पता चला। जब वे स्नातकोत्तर की पढ़ाई के दूसरे वर्ष में थे तो लिखना शुरू किया और उनकी पहली पुस्तक लव, लाइफ एंड अ बीयर कैन फरवरी 2010 में जारी हुई थी। इसी साल दिसंबर तक इस पुस्तक की 10,000 से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी थीं और राष्ट्रीय बेस्ट सेलर बन गईं।
इससे वे और लिखने के लिए प्रेरित हुए और उनकी दूसरी पुस्तक, इफ आई प्रीटेंड आई ऐम सॉरी जुलाई 2011 में जारी हुई। उनकी खासियत है, कॉलेज की आम कहानियों से अलग होना। इफ आई प्रीटेंड आई ऐम सॉरी, अंडरवर्ल्ड के तीन लोगों की कहानी है। इसमें बताया गया है कि कैसे इनके जीवन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं और अंत में कैसे एक विजयी होता है। उनकी तीसरी पुस्तक इट वाजन्ट लव ऐट फर्स्ट एक प्रेम कहानी है और अप्रैल 2012 में जारी हुई। इस पुस्तक में दो लोगों और उनके 20 वर्षों के संबंध और चार मुलाकात की चर्चा है। इसमें दिखाया गया है कि प्यार में नियति क्या भूमिका निभाती है।
प्रशांत अभी तक अपनी पुस्तकों की कुल मिलाकर, 30,000 से ज्यादा प्रतियां बेच चुके हैं। इस समय वे एक अंतरराष्ट्रीय बैंक के मार्केटिंग और स्ट्रैटजी डिविजन में काम करते हैं। घूमना उन्हें पसंद है और पिछले कुछ वर्षों में ज्यादातर यूरोप और अमेरिका के भाग कवर कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट और फिल्में देखना पसंद है और इस तथ्य को पचा नहीं पा रहे हैं कि भारत ने आखिरकार विश्व कप जीत लिया है और इसलिए उन्होंने वास्तव में पुस्तक में टीम को धन्यवाद दिया है। आने वाले वर्षों में फिल्म बनाना उनका सपना है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in