Categorized | लखनऊ.

प्रदेश सरकार से सब्सिडी सिलेंडर कोटा बढ़ाने की मांग की

Posted on 27 December 2012 by admin

भाजपा नेता, पट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय समिति की सदस्य एवं राज्य सभा सदस्य श्रीमती कुसुम राय ने प्रदेश सरकार से सब्सिडी सिलेंडर कोटा बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि मैनें पेट्रोलियम मंत्रालय समिति से भी रियायती गैस सिलेंडर कोटा बढ़ाने का विषय उठाया है। समिति को मंत्रालय ने आश्वस्त किया है कि जल्दी ही इस पर निर्णय लिया जाएगा। मेरे साथ अन्य प्रदेश के सांसद भी सब्सिडी सिलेण्डर कोटा बढ़ाने पर सहमत हैं।
उन्होने ने कहा कि मैंने उ0प्र0 के युवा मुख्यमंत्री से दिपावली के अवसर पर कोटा बढ़ाने की मांग पत्र लिखकर की थी। आज तक मुख्यमंत्री की तरफ से कोई जवाब नही मिला। मैं पुनः प्रदेश सरकार को याद दिलाना चाहती हँू कि दिल्ली, उत्तराखण्ड व अन्य राज्य की सरकारों ने अपने स्तर से केन्द्र्र से मिलने वाले 6 रियायती सिलेण्डर के कोटे को बढ़ाकर 9 किया है। उ0प्र0 सरकार एक तरफ तो महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का स्वांग करती है दूसरी ओर इस बढ़ी हुई मंहगाई से महिलाएं बेहद परेशान है।
श्रीमती राय ने कहा कि यदि सरकार ने अतिशीघ्र गैस कोटा नही बढ़ाया तो भाजपा महिला मोर्चा मुख्यमंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेगा। उनका घेराव करने का निर्णय भी लिया जा सकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in