Categorized | लखनऊ.

विधान मण्डल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रजत जयन्ती समारोह

Posted on 27 December 2012 by admin

विधान मण्डल की स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित उत्तरषती रजत जयन्ती समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेष विधान सभा एवं विधान परिषद के माननीय श्ूतपूर्व सदस्यों का एक दिवसीय सम्मेलन सोमवार, दिनांक 07 जनवरी, 2013 को डा0 भीमराव अम्बेडकर सभागार, डा0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विष्वविद्यालय, सेक्टर-डी-1, एल0 डी0 ए0 कालोनी, कानपुर रोड़ योजना, लखनऊ-226012 में पूर्वाह्न 11.00 बजे से अपराह्न 02.00 बजे तक आयोजित कियाग या है जिसके मुख्य अतिथि माननीय श्री मुलायम सिंह यादव, संसद सदस्य, लोक सभा होगें।
उत्तर प्रदेष विधान सभा एवं विधान परिषद के सभी मा0 भूतपूर्व सदस्यों से अनुरोध है कि वे कृपया उक्त सम्मेलन में यथासमय पधारने एवं उसमें सम्मिलित होने का कष्ट करें। उक्त सम्मेलन में भाग लेने के लिए उत्तर प्रदेष विधान सभा एवं  विधान परिषद के सभी मा0 भूतपूर्व सदस्यों को जिलाधिकारियों के माध्यम से भी आमंत्रण प्रेषित किया गया है।
उक्त सम्मेलन में भाग लेने के लिए आने वाले मा0 भूतपूर्व सदस्यों के लिए सोमवार, दिनांक 07 जनवरी, 2013 को चारबाग, लखनऊ स्थित उत्तर रेलवे एवं पूर्वोत्तर रेलवे वे स्टेषनों पर तथा कैसरबाग और आलमबाग, लखनऊ स्थित बस स्टेषनों पर उत्तर प्रदेष विधान सभा सचिवालय द्वारा स्वागत काउन्टर्स स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक माननीय भूतपूर्व सदस्यों की सहायता हेतु विधान सभा सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। रेलवे स्टेषन व बस स्टेषनों पर उपलब्ध कराई गयी बसों से मा0 सदस्यों को सम्मेलन स्थल ले जाने और सम्मेलन की समाप्ति के उपरान्त उन्हें चारबाग रेलवे स्टेषन/बस स्टेषन पर वापस ले जाने की व्यवस्था की गयी है।
अपने निवास स्थान से सम्मेलन स्थल तक अपने वाहन से आने वाले माननीय भूतपूर्व सदस्यों से अनुरोध है कि वे कृपया उक्त सम्मेलन स्थल स्थित डा0 भीमराव अम्बेडकर सभागार पहुंचने का कष्ट करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in