Categorized | लखनऊ.

सरकार किसान और गांवो के विकास के लिए प्रारम्भ से ही प्रयत्नशील रही है

Posted on 27 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार किसान और गांवो के विकास के लिए प्रारम्भ से ही प्रयत्नशील रही है। श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में 70 प्रतिशत बजट गांवो के लिए रखा था और किसानों को कई राहतें और रियायते दी थी। अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री का पद सम्हालते ही यह स्पष्ट कर दिया था कि वे पार्टी और नेताजी की प्राथमिकताओं को वरीयता देगें। मुख्यमंत्री ने खेती से संबंधित समस्याओं पर गम्भीरता से विचार एवं निराकरण के लिए नई कृषि नीति के साथ किसान आयोग के गठन को भी कार्यवाही शुरू की है।
प्रदेश में खाद्यान्न भंडारण की पर्याप्त सुविधा न होने से प्रतिवर्ष हजारों टन अनाज बर्बाद हो जाता है। किसानों को भी अपनी फसल का उचित और लाभप्रद मूल्य नहीं मिल पाता है। मुख्यमंत्री जी ने इस कठिनाई को समझते हुए प्रदेश में नई खाद्यान्न भंडारण नीति बनाने की पहल की है। पूरे देश में यह अभिनव प्रयोग है। इसके साथ ही किसानों को एक चार्ट देने की योजना है जिससे किसान को यह जानकारी मिलेगी कि उसकी किस फसल को कितनी खाद पानी की जरूरत हैं। इससे अनुमान के आधार पर खाद पानी देने से फसल क्षतिग्रस्त नहीं होगी।
इन दिनों प्रदेश में धान की खरीद चल रही है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 1503 करोड़ रूपए उपलब्ध कराये हैं। पर्याप्त बोरांे का भी इंतजाम कर दिया गया है क्योंकि पिछली सरकार में बोरो की समय से व्यवस्था न होने से गेहूॅ-चावल की खरीद में बहुत कठिनाई हुई थी। किसानों को अपनी फसल बिचैलियों को बेचनी पड गई थी। धान खरीद लक्ष्य का 50 प्रतिशत 15 जनवरी,2013 तक पूरा कर लेने के निर्देश दिए गए है। अभी तक 21Û51 प्रतिशत खरीद राज्य की एजेंसियां कर चुकी हंै। उत्तर प्रदेश के लिए विशेषकर खराब चावल की क्षति ग्रस्तता 03 से बढ़ाकर 04 प्रतिशत करने पर केन्द्र सरकार सहमत हो गई है। मुख्यमंत्री जी ने इसके लिए विशेषतौर पर प्रयास किए थे।
श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार ने गन्ना, गेहूॅ,धान और आलू किसानों के हितोें की सुरक्षा में कई कदम उठाए हैं। सरकार चाहती है कि कृषकों की आय में बढ़ोत्तरी हो क्योंकि श्री मुलायम सिंह यादव का विश्वास है कि किसान की उन्नति से ही व्यापार और प्रदेश की उन्नति होगी। किसान अन्न देवता है, उसकी उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। गांव-गरीब जब तक दुःखी रहेगा प्रदेश खुशहाल नहीं होगा। समाजवादी सरकार के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव द्वारा इसीलिए फसल बीमा, कर्ज माफी, जमीन की नीलामी पर रोक, मुफ्त सिंचाई, छोटी जोत के किसानों को पेंशन, आपदाग्रस्त परिवार को मदद, भूमि सेना के गठन आदि उल्लेखनीय कार्य कर उत्तम प्रदेश बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाये जा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in