Categorized | लखनऊ.

अलाव जलाये जाने के सम्बन्ध में ओदश जारी

Posted on 24 December 2012 by admin

प्रदेश में चल रही भीषण शीतलहर के मद्देनजर अलाव जलाये जाने के सम्बन्ध में उत्तर प्रदेश शासन ने आज ओदश जारी कर दिया है। यह जानकारी देते हुये प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खाँ ने बताया कि समस्त जिलाधिकारियों एवं नगर आयुक्तों को भेजे गये इस आदेश में कहा गया है कि नगर निगमों एवं अन्य नागर निकायों के प्रमुख स्थानों, चैराहों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, रैन बसेरों, मलिन बस्तियों तथा अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थानों पर पूर्व वर्षों की भांति इस बार भी अलाव जलवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। श्री खाँ ने कहा कि इस व्यवस्था से शहरों मंे रहने वाले समाज के निर्बल, निराश्रित व गरीब वर्ग के लोगों को इस कड़ाके की ठंड में काफी राहत मिलेगी।
नगर विकास मंत्री ने बताया कि अलाव जलवाये जाने की व्यवस्था के लिये शासन द्वारा नगर निगमों के उप नगर आयुक्त तथा अन्य नागर स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारी को उत्तरदायी बनाया गया है। उन्हांेने कहा कि इस कार्य में किसी भी स्तर पर शिथिलता सहन नहीं की जायेगी। उल्लेखनीय हे कि नगर विकास मंत्री ने कल भी इस संबंध में नगर निकायों के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in