Categorized | लखनऊ.

सरकारी योजनाओं में लाभार्थियों के चयन में अधिकारी पूरी पारदर्शिता बरतें -नरेन्द्र सिंह वर्मा

Posted on 24 December 2012 by admin

कन्या विद्या धन व हमारी बेटी उसका कल के लाभार्थियों तथा लोकतंत्र सेनानियों को चेक वितरित

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों के उत्थान के लिए पूरी तरह से कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि अधिकारी सरकारी योजनाओं में लाभार्थियों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरतें। उन्होंने कहा कि सरकार ने अल्पसंख्यक वर्ग की बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए ‘हमारी बेटी, उसका कल’ योजना के साथ ही इण्टर स्तर पर सभी वर्गों की बालिकाओं को शिक्षित करने के लिए कन्या विद्या धन योजना शुरू की है।
श्री वर्मा आज देवरिया में कन्या विद्या धन व हमारी बेटी, उसका कल के लाभार्थियों तथा लोकतंत्र सेननानियों को चेक वितरित करने के बाद समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर घर में विकास की रोशनी पहुंचे, इसके लिए जरूरी कदम उठाएं जा रहे है। उन्होंने कहा कि एक बालिका के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है। इसी सोच को लेकर सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों के लिए रानी लक्ष्मीबाई पेंशन योजना चलाई है। योजना के अंतर्गत सभी पात्र लाभार्थियों को पेंशन की धनराशि सीधे बैंक के माध्यम से भुगतान की जा रही है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति  एवं जनजाति को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए पहली बार नियमावली बनाई गयी है, जिसके अंतर्गत इन वर्गों के छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण एवं शुल्क प्रतिपूर्ति में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिन पाठ्यक्रमों में वार्षिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने के आधार पर अगली कक्षा में प्रवेश मिलने की व्यवस्था के तहत शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि एक मुश्त भुगतान की जायेगी। शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रों को अनुरक्षण भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति उनके द्वारा बैंक में खोले गये बचत खाते में सीधे अन्तरित की जायेगी।
समाज कल्याण राज्यमंत्री ने इस अवसर पर 500 बालिकओं को कन्या विद्या धन, 50 अल्पसंख्यक बालिकओं को ‘हमारी बेटी, उसका कल’ तथा 40 लोकतंत्र सेनानियों को चेक वितरित किये। इसके बाद श्री वर्मा उद्यान एवं खाद्य प्रस्संकरण मंत्री श्री राजकिशोर सिंह के आवास पर पहुंच कर उनके पुत्र के निधन पर संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर जनपद के सभी वरिष्ठ अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in