Categorized | लखनऊ.

किसान दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया

Posted on 24 December 2012 by admin

23-12-gसमाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण ंिसह का 111वाॅ जन्मदिवस राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में ‘‘किसान दिवस’’ के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर चैधरी साहब की विचारधारा पर प्रकाश डालते हुये वक्ताओं ने राजनीति में उनके योगदान की चर्चा की। चैधरी चरण सिंह पी0जी0 कालेज, हैबरा-सैफई जनपद इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने चैधरी साहब की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव, वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल ंिसह यादव तथा सांसद श्री धर्मेन्द्र यादव उपस्थित थे।
चैधरी चरण सिंह पी0जी0 कालेज, हैबरा-सैफई इटावा में चैधरी साहब की प्रतिमा के अनावरण के बाद कवि सम्मेलन भी हुआ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने इस अवसर पर चैधरी साहब के साथ अपने बिताए दिनों की याद की और कहा कि गाॅधी जी के बाद चैधरी चरण सिंह ही एकमात्र ऐसे नेता थे जिनकी अपनी आर्थिक विचारधारा थी। वे पिछड़ों, किसानों और दलितों के निर्विवाद नेता थे। वह भारतीय राजनीति में शुचिता चाहते थे।
राजधानी लखनऊ में विधानभवन के परिसर में स्थित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर प्रातः मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन भेंट किए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि चैधरी साहब सादगी, सरलता, अनुशासन और ईमानदारी के साक्षात प्रतीक थे। राजनीति में उनके रास्ते पर चलकर ही हम सार्वजनिक जीवन मेें सफलता पा सकते हैं। स्मरणीय है कि चैधरी साहब की यह प्रतिमा 23 दिसम्बर, 1990 को विधान भवन के मुख्य द्वार पर श्री मुलायम सिंह यादव ने ही अपने मुख्यमंत्रित्व काल मेें स्थापित  कराई थी।
23-12-cसमाजवादी पार्टी मुख्यालय, 19, विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में चैधरी साहब का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया। उनके चित्र पर प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी, प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव सहित पार्टी के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। श्री राजेन्द्र चैधरी ने इस अवसर पर कहा कि चैधरी साहब ने किसानों, पिछड़ों और गरीबों की राजनीति की। उन्होंने खेती और गाॅव को महत्व दिया। वह ग्रामीण समस्याओं को गहराई से समझते थे और अपने मुख्यमंत्रित्व तथा केन्द्र सरकार के वित्तमंत्री के कार्यकाल में उन्होंने बजट का बड़ा भाग किसानों तथा गांवों के पक्ष में रखा था। वे जातिवाद को गुलामी की जड़ मानते थे और कहते थे कि जातिप्रथा के रहते बराबरी, संपन्नता और राष्ट्र की सुरक्षा नहीं हो सकती है। उन्होंने कहा आज खुदरा बाजार में एफडीआई लाई जा रही है। अकेले दम पर श्री मुलायम सिंह यादव ने ही एफडीआई और पदोन्नति में आरक्षण का संसद में डटकर विरोध किया। आज चैधरी साहब के रास्ते पर श्री मुलायम सिंह यादव ही चल रहे हैं। उनसे प्रेरित होकर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के बजट में भी गाॅव और किसानों को तमाम राहते दी गई हैं।
लखनऊ पार्टी मुख्यालय और विधानभवन पर चैधरी साहब को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख थे सर्वश्री रामगोविन्द चैधरी, (बेसिक शिक्षा मंत्री), राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र वर्मा, पूर्व मंत्री डा0 अशोक बाजपेयी, विधायकगण श्रीमती डा0 मधु गुप्ता, शारदा प्रताप शुक्ला, रविदास मेहरोत्रा, उज्जवल रमण सिंह,एवं सनातन पाण्डेय, पूर्व विधायक, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राजकिशोर मिश्र,महानगर अध्यक्ष श्री मुजीबुर्रहमान बबलू, सुशील दीक्षित, श्री विजय सिंह यादव, कर्नल सत्यवीर सिंह यादव, पे्रमचन्द गुप्ता, मो0 एबाद, सुश्री शाहीन फातिमा, श्रीमती सुरेश चैहान, मनीष यादव, ताराचन्द यादव, श्रीमती मुन्नी पाल, सुशील त्रिपाठी, अंजुम साहब एवं शैलेश पाठक (बदायूूॅ) आदि।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in