Categorized | लखनऊ.

मजदूरों, किसानों समेत पूरे वंचित वर्ग की मांगों को लेकर शुरु हुआ अनिश्चित कालीन अनशन

Posted on 24 December 2012 by admin

विधान सभा लखनऊ पर आज सोशलिस्ट पार्टी के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों का संयुक्त अनिश्चित कालीन अनशन शुरु हुआ। इस अनशन की मुख्य मांग है असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 440 रुपए प्रतिदिन की मजदूरी दर तय किया जाए। पिछले बीस सालों में जबकि सेवा क्षेत्र का वेतन बीस गुना बढ़ी है जबकि असंगठित क्षेत्र की मजदूरी 3 गुना बढ़ी है। जिस तरह मजदूर को सम्मानजनक मजदूरी नहीं मिल रही उसी तरह किसान को उसका न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा। गेेहूं और धान की खरीद में हुई धांधली की जांच इस अनशन के माध्यम से उठाई जा रही है। धरने में सैकड़ों की संख्या में विशेष शिक्षक भी शामिल हुए जो अपनी नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। उच्च न्यायालय के एक आदेश में सचिव बेसिक शिक्षा को आदेश दिया गया है कि वह बताएं कि नियुक्तियों में 5 दिसंबर को जारी आदेश 4 दिसंबर को नियमों में हुए संशोधन के नियमानुसार है अथवा नहीं।
socialist-partyआतंकवाद के नाम पर कैद बेगुनाहों को छोड़ने के सवाल को धरने के माध्यम से उठाया गया कि सरकार वादा पूरा करे। धरने में जयपुर जेल में बंद शाहबाज की पत्नी सदफ भी शामिल हुई जिन्हें 2008 में मौलवीगंज लखनऊ से गिरफ्तार किया गया था। अनशन में तारिक-खालिद की फर्जी गिरफ्तारी पर गठित आरडीनिमेष जांच आयोग को सार्वजनिक करने और सीआरपीएफ कैंप रामपुर की न्यायिक जांच कराने और शकील की गिरफ्तारी पर जांच आयोग गठित करने की मांग की गई।
धरने में हरदोई और उन्नाव के ग्रामीण ने काफी संख्या में शिरकत की। ग्राम पंचायत पुरवामान हरदोई के बच्चे-महिलाएं भी शामिल हुए जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहने, पका गर्म खाना न मिलने व पोषाहार न मिलने को लेकर अपना प्रतिरोध दर्ज किया।
हरदोई से आए ग्राम पंचायत जाजूपुर के ग्राम प्रधान राजाराम ने बताया कि उनके गांव में लेखपाल मनमाने ढंग से जमीनों के पट्टों  का अवैध आवंटन कर रहा है। सपा की सरकार में प्रशासनिक मनमानी की जमीनी हालात के बारे में वक्ताओं ने बताया कि सरकार आम आदमी के हक हुकूक को बचाने में विफल साबित हो रही है।
अनिश्चित कालीन अनशन पर सामाजिक कार्यकर्ता व सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संदीप पांडे के साथ क्रमिक अनशन पर मुन्ना लाल शुक्ला और संजीव पांडे भी बैठे।
धरने को सोशलिस्ट पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडे, उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, इंडियन नेशनल लीग के मो0 सुलेमान, रिहाई मंच के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद शुऐब, पीयूसील दिल्ली से महताब आलम, बाल मंच की उषा विश्वकर्मा, दिल्ली से मुस्लिम मजलिश के राष्ट्रीय अध्यक्ष खालिद शब्बीर, जैद फारुकी, राम बाबू, श्री शंकर मिश्रा, अनिल मि़श्रा, भगवान दीन, ग्राम पंचायत जाजूपुर के प्रधान राजाराम, रुपेश सिंह, गुफरान सिद्किी, सजीवन लाल, राम भरोसे, श्री प्रकाश, शहला घानिम, राजीव यादव समेत सैकड़ों लोग धरने में शामिल हुए।
सोशलिस्ट पार्टी के तत्वावधान में आयोजित अनिश्चित कालीन अनशन में लोक राजीनीतिक मंच, हिंद मजदूर सभा, विशेष शिक्षक एवं अभिवावक एसोशिएसन, रिहाई मंच, एनएपीएम, बाल मंच के नेता-कार्यकर्ता शामिल हुए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in