Categorized | लखनऊ.

किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी

Posted on 24 December 2012 by admin

photo-chaudhary-charan-singhराष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय चै0 चरण सिंह की 110वीं जयन्ती पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चैहान के साथ प्रदेश मुख्यालय पर श्रद्धेय चै0 चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उनके सम्मुख हवन करके किसान मसीहा चैधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि दी।
रालोद पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हवन के पश्चात राष्ट्रीय लोकदल का ध्वज लेकर विधान भवन के सामने स्थित चै0 चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने चैधरी साहब के बताये रास्ते पर चलते हुये गरीबों, मजदूरोें, मजलूमों, किसानों, नौजवानों, अकलियतों, के हित में कार्य करने का संकल्प लिया।
जन्म दिवस के मौके पर हवन व माल्यार्पण करने वालों में राष्ट्रीय लोकदल मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना, सच्चिदानंद गुप्त, अनिल दुबे, चन्द्रबली यादव आरिफ महमूद, रामकृष्ण पटेल, मनोज सिंह चैहान, रामप्रसाद बिन्द, रामआसरे विश्वकर्मा, हवलदार यादव, अशोक यादव, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल, रमावती तिवारी, किरन सिंह, लक्ष्मी गौतम, वसुधा सिंह, चै0 भूपाल सिंह, सहित सैकड़ो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in