Categorized | लखनऊ.

नगर आयुक्तों व अधिशासी अधिकारियों को अलाव जलाने और रैन बसेरों की तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए आजम खां ने

Posted on 24 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने प्रदेश के सभी नगर आयुक्तों एवं अन्य स्थानीय निकायों के अधिशासी अधिकारियों को इस कड़ाके की ठण्ड में गरीब व बेसहारा लोंगों को राहत देने के लिए तत्काल शहरों में अलाव जलाने और अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
आज यहाँ इस सम्बन्ध में जारी अपने निर्देश में श्री खां ने कहा कि इस कड़ाके की सर्दी में सभी नगर निकाय शहरों के सार्वजानिक स्थलों, चैराहों, रेलवे स्टेशनोंध्बस स्टेशनों के पास, रिक्शा-तांगा स्टैडों व गरीबों की बस्तियों में तत्काल अलाव जलवाने की व्यवस्था करें ताकि गरीब-गुर्बा, बेसहारा लोगों व राहगीरों को राहत मिल सके। साथ ही फुटपाथों व सडकों के किनारे रात बिताने वाले वाले रिक्शावालोंए मजदूरों व अन्य बेसहारा लोगों के लिए तत्काल शहरों में रैन बसेरे बनाये जाएँ ताकि वे भी ठण्ड से बच सकें। उन्होंने ने सम्बंधित अधिकारियों को चेताया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें अन्यथा उन्हें बक्शा नहीं जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in