Categorized | लखनऊ.

पूर्व छात्रों का सम्मेलन

Posted on 24 December 2012 by admin

रानी लक्ष्मी बाई मेमोरियल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल्स, लखनऊ के 1970 से 2007 तक के पूर्व छात्रों का सम्मेलन अमर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय सभागार सेक्टर-14 इन्दिरा नगर विद्यालय में सम्पन्न हुआ।  सम्मेलन का उद्घाटन संस्था के संस्थापक-प्रबन्धक जयपाल सिंह ने पारम्परिक दीप प्रज्वलित कर तथा अमर शहीदों के चित्रों पर माल्यार्पण करके किया।  सम्मेलन का आरम्भ वन्देमातरम से हुआ।
कवित्री कविता तिवारी कीे ‘‘जिम्मेदारियों का बोझ परिवार पे पड़ा तो आटो, रिक्षा, ट्रेन  को चलाने लगीं बेटियाँ साहस के साथ अन्तरिक्ष तक भेद डाला सुना वायुयान भी उड़ानें लगीं बेटियाँ और कितने उदाहरण ढूढँ कर लाऊ हर क्षेत्र शक्ति आजमानें लगी बेटियाँ, वीर की शहादत पे अर्थी को कान्धा देके अब शमशान तक जाने लगीं  बेटियाँ’’ पर प्रस्तुत कविता ने खूब तालियाँ बटोरीं।  सम्मेलन में सा रे गा मा पा की फरहा नाज ने तुमसे मिली नजर कि मेरे होश उड़ गये गाना प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। पूर्व छात्रों ने एक दिन बिक जायेगा माटी के मोल का गाना, भारत वंदे मातरम जय वंदे मातरम का गीत तथा जग में सुन्दर हैं दो नाम चाहे कृष्ण कहो या राम का भजन भी प्रस्तुत किया।  पूर्व छात्र सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए संस्थापक-प्रबन्धक जयपाल सिंह ने कहा कि मैं अकेला ही चला था जानिबे मँजिल मगर लोग आते गये कारवाँ बनता गया। विद्यालय को 42 वर्ष हो चुके हैं। विद्यालय में पढ़े छात्र आज ऊँचे -ऊँचे पदों पर बैठे हैं छात्रों को देखकर विद्यालय गौरवान्वित होता है। हमारे पूर्व छात्र अमर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय ने कारगिल युद्व के दौरान वीरता का परिचय  देते हुए अपने देश के लिए प्राणों की बलि  तक दे दी। हर छात्र हमारे विद्यालय का मनोज पाण्डेय या फिर सेना में जाकर देश के लिए कुछ करना चाहता है। साथी हाथ बढ़ाना के साथ यहाँ के छात्रों ने उस समय अत्यधिक श्रमदान कर विद्यालय के निर्माणों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक अपने संघर्ष  और सफलता के लम्बे सफर के खट्टे मीठे अनुभव छात्रों के साथ बाँटे। पूर्व छात्रों ने मंच पर आकर अपने छात्र जीवन की यादें भी ताजा की और कहा विद्यालय से मिली शिक्षा और संस्कार उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सदैव सहायक रहे। संस्थापक-प्रबन्धक जयपाल सिंह ने आर्शीर्वचन के साथ छात्र-छात्राओं के उज्जवल  भविष्य की कामना की। अंत में अमर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पाण्डेय के लिये गायिका फरहा नाज ने ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आँख में भर लो पानी का गीत प्रस्तुत किया।  जिस संस्था के संस्थापक-प्रबन्धक ने गायिका  को सम्मानित भी किया।
पूर्व छात्र-छात्रा सम्मेलन में नवीन कुमार शुक्ला, वाटर सेफटी कन्सलटेन्ट, यूनीसेफ, अनिल पाण्डेय, ट्रैफिक इन्स्पेक्टर, एन.ई, रेलवे, समर विजय सिंह- डायरेक्टर फार्मा कं., डाॅ संदीप तिवारी-सहायक प्रोफेसर सर्जरी विभाग के.जी.एम.यू, लखनऊ, डाॅ राधा रमन पाण्डेय’ फिजीशियन, अरूण कुमार-एसिसटेन्ट डायरेक्टर हेण्डलूम एण्ड टेक्सटाइल, रनविजय सिंह-वाइस प्रेसीडेन्ट बैंक, अमर सिंह सीनियर मैंनेजर नैनीताल बैंक लि., डा. प्रभा सिंह फिजीशियन, इंजीनियर पुनीत चन्द्रा, ई.आर डी.आर एकेडमी, विषेश यादव पुलिस कन्ट्रोल रूम, कविता तिवारी कवित्री, ले. कर्नल अािदत्य प्रताप सिंह- इंडियन आर्मी, प्रतिमा मिश्रा-पी.सी.एस.,  मुकेश सिंह चैहान, त्रिलोक सिंह अधिकारी,पत्रकार राजीेव जोषी,अमित गुप्ता, लालमणि आशुतोश वर्मा-आर्केटेक्ट, डा. ब्रजेश कुमार गौढ़ बी.एच.एम.एस, अनुभव राॅय- एडमिनिस्ट्रैटर एल.आई.सी. गौरव कुमार पाण्डेय-इंजीनियर टेलीकाम, डाॅ अभिषेक पाण्डेय-डाॅ. के.जी.एम.यू, अंकुर वर्मा-इन्कमटैक्स , राजीव षर्मा लेक्चरर बायोलोजी कालीचरन इण्टर कालेज, नितिन मुकेश-एस.बी.आई. सौरभ पाण्डेय- लेक्चरर बी.बी.डी. अनुज शुक्ला -एक्साइज़ इं. देवेश कुमार मौर्या- मैरीन इं. कनाडा, अभिनव मिश्रा- इं. एन.सी.आर अजय कुमार वर्मा- बी.एच.एम एस,दीपक सिंह-डेन्टिस्ट/टीचिंग, अंकित मौर्या-बैंक आॅफ इण्डिया, दीपक पाठक-मैरीन इं. सिंगापुर, अभिषेक वर्मा, एम बी.बी.एस. डा. , राहुल प्रजापति-बैंक आफ इण्डिया मुरादाबाद,  विजय बेबी फरहा नाज को माल्र्यापण कर रानी लक्ष्मी बाइ्र्र का स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।  अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल टण्डन ने आये पूर्व छात्रों को धन्यवाद दिया।  सम्मेलन में प्रधानाचार्या श्रीमती कमला डोगरा, मुख्य निरीक्षिका श्रीमती मिथलेश सहगल, श्रीमती आशा अरोरा,, श्रीमती सीता सेठ्ठी, श्रीमती माया जोशी, श्रीमती उषा त्रिपाठी, श्रीमती प्रीति कुदेसिया, श्रीमती मनोरमा उपाध्याय, श्रीमती शालिनी सिंह, श्रीमती रेखा अवस्थी, पूजा कालरा आदि उपस्थित थीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in