Categorized | लखनऊ.

मा. अटल बिहारी बाजपेयी जी के जन्म दिवस पर तहरी भोज 25 को

Posted on 23 December 2012 by admin

भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि विश्व पटल का भारत मान बढ़ाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई जी के जन्म दिवस  के अवसर पर दिनांक 25 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कुडि़याघाट चैक पर लखनऊ के सुप्रसिद्ध कलाकारांे द्वारा भजन एवं अटल जी द्वारा रचित कविताओं का संगीता रूपान्तरण तथा सामूहिक भोज का किया गया है। मा. अटल जी के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकान्त बाजपेई तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में लखनऊ के सांसद लालजी टण्डन, गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ, महापौर डा. दिनेश शर्मा उपस्थित रहेंगे।
भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह ने बताया कि मा. अटल जी के जन्म दिवस को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। पूर्व संध्या पर 24 दिसम्बर को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से लीलावती मुंशीबाल अनाथाश्रम मोतीनगर लखनऊ में बच्चों को भोजन वितरण तथा कैण्ट विधानसभा में मौनी बाबा मंदिर पर भजन कीर्तन के उपरान्त भण्डारे का आयोजन किया गया है। भाजपा लखनऊ महानगर के सभी 112 वार्डो एवं सभी मण्डलों में 25 दिसम्बर 2012 को श्रद्धेय अटल जी की दीर्घायु की कामना करने के लिये मंदिरांे में पूजन, अस्पतालों एवं अनाथालयों में फल वितरण किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in