Categorized | लखनऊ.

पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां’ योजना के अन्तर्गत निर्धारित तिथि 30 नवम्बर, 2012 तक लगभग 4,76,000 आवेदन पत्र प्राप्त हुए

Posted on 22 December 2012 by admin

प्रदेश में ‘पढ़े बेटियां, बढ़े बेटियां’ योजना के अन्तर्गत निर्धारित तिथि 30 नवम्बर, 2012 तक लगभग 4,76,000 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, जिनका सत्यापन कार्य-गतिमान है।
ज्ञातव्य है कि माध्यमिक शिक्षा के अन्तर्गत आर्थिक कारणों से शिक्षा से वंचित रहने वाली समस्त वर्गों की बी0पी0एल0/अन्त्योदय परिवारों की छात्राओं को हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरान्त कक्षा 11 में प्रवेश लेकर अध्ययन करने पर प्रोत्साहन स्वरूप रु0 30,000 की धनराशि एक मुश्त दिये जाने की योजना संचालित हो रही है। इसके लिये वांछित धनराशि जनपदों को आवंटित की जा चुकी है। आवेदन पत्रों के जांचोंपरान्त छात्राओं को लाभान्वित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in