Categorized | लखनऊ.

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस कर्मियों की प्रोन्नति एवं स्थानान्तरण को सुगम बनाने हेतु नामिनल रोल को शीघ्र सही कराये जाने के निर्देश

Posted on 22 December 2012 by admin

श्री अम्बरीष चन्द्र शर्मा, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा पुलिस कर्मियों की लम्बे समय से रुकी प्रोन्नति हेतु पात्रता सूची उपलब्ध कराने, अनुकम्पा के आधार पर स्थानान्तरण प्रकरणों में अपेक्षित सूचनाओं की सहज उपलब्धता एवं कर्मियों के वेतन एवं भत्तों हेतु उनकी उपयुक्तता की जानकारी को सुगम बनाने हेतु समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, सेनानायक पीएसी वाहिनी, अनुभागीय पुलिस अधीक्षक, जीआरपी एवं समस्त इकाई प्रभारी, उ0प्र0 को निर्देश दिये गये हैं कि समस्त अराजपत्रित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को अवगत करा दिया जाये कि उत्तर प्रदेश पुलिस कम्प्यूटर केन्द्र, लखनऊ द्वारा  Nominal Roll Software System  में जनपदों/इकाइयों द्वारा फीड की गयी सूचना के आधार पर उपर्युक्त सभी श्रेणियों के कर्मियों की अन्तरिम वरिष्ठता सूची उत्तर प्रदेश पुलिस की Website पर प्राख्यापित कर दी गयी है, जिसे किसी भी पुलिस कर्मी द्वारा देखा जा सकता है एवं शुद्ध किया जा सकता है। सम्बन्धित कर्मियों द्वारा इसका परीक्षण किये जाने एवं उनके द्वारा उठायी गयी आपत्तियों का निराकरण सम्बन्धित जनपद/इकाई द्वारा किये जाने के उपरान्त ही सूची को अन्तिम स्वरूप दिया जा सकेगा।
उन्होंने कहा है कि इसे सहजता से उ0प्र0 पुलिस की  Website-  http://uppolice.up.nic.in/ पर Online  भी देखा जा सकता है।     किसी पुलिस कर्मी द्वारा उपलब्ध अभिलेखों का परीक्षण कर त्रुटियों को अंकित करते हुए संशोधन फार्म  Online भर दिया जायेगा तो यह संशोधन फार्म स्वतः सम्बन्धित कर्मी की नियुक्ति जनपद/इकाई के पास त्रुटि निवारण हेतु Online उपलब्ध हो जायेगा, जिसे सम्बन्धित जनपद/इकाई के चरित्र पंजी लिपिक द्वारा अभिलेखों का मिलान कर संशोधित किया जा सकेगा। एक बार चरित्र पंजी लिपिक के स्तर से संशोधन किये जाने के उपरान्त यदि किन्ही कारणवश किसी कर्मी के अभिलेखों में पुनः संशोधन की आवश्यकता पड़ती है तो इसे केवल सम्बन्धित जनपद/इकाई के प्रभारी अधिकारी के  Login ID  के माध्यम से ही पुनः संशोधित किया जा सकेगा। यह कार्य अत्यधिक वृहद है तथा इस प्रक्रिया में लगभग एक लाख कर्मियों द्वारा अपने सेवा अभिलेखों का स्वयं परीक्षण कर त्रुटि के निवारण हेतु फीडबैक फार्म  Online भरा जाना है। उपर्युक्त कार्य में किसी तकनीकी कठिनाई की स्थिति में उ0प्र0 पुलिस कम्प्यूटर केन्द्र, लखनऊ के कर्मियों- श्रीमती पूनम घोष मो0नं0-7499280223, श्री आशीष जायसवाल मो0न0-9889588979 एवं सुश्री सुमन मो0नं0-9452808298 से मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है।
पुलिस महानिदेशक द्वारा कहा गया है कि परिक्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस उप महानिरीक्षक, पीएसी सेक्टर/अन्य पुलिस उप महानिरीक्षक इस कार्य की समीक्षा प्रत्येक दशा में अपने स्तर पर करे लें। इसके अतिरिक्त मुख्यालय स्तर पर परिक्षेत्र एवं जोन के अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक में प्रगति की समीक्षा की जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in