चौ0 चरण सिंह जी का जन्म दिवस किसान दिवस के रूप में मनायेंगे

Posted on 20 December 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना ंिसह चैहान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया  कि 23 दिसम्बर को किसान मसीहा चै0 चरण सिंह जी का जन्म दिवस राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता किसान दिवस के रूप में मनायेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि 23 दिसम्बर को पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता हवन, गोष्ठी, अस्पतालों में फल वितरण करके तथा युवा रालोद के कार्यकर्ता रक्त दान करके चै0 साहब को श्रद्धांजलि देंगे इसके साथ ही मलिन बस्तियों में श्रम दान करके सफाई अभियान भी चलाया जायेगा।
इसी क्रम में 23 दिसम्बर को प्रदेश मुख्यालय पर सुबह 8.00 बजे चै0 साहब की प्रतिमा के सामने हवन करने के पश्चात् समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता चै0 चरण सिंह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडड्ा अमौसी लखनऊ पहुेंचेगे जहां 11 बजे भारत सरकार के नागरिक उडड्यन मंत्री तथा राष्ट्रीय लोकदल राष्ट्रीय अघ्यक्ष मा0 चै0 अजित सिंह जी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा श्रद्धेय चै0 चरण सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण करने के पश्चात् कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। उनके साथ में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद मा0 श्री जयन्त चैधरी जी भी रहेंगे।
श्री सिंह ने आगे बताया कि लखनऊ आने के पूर्व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री मा0 चै0 अजित सिंह जी सुबह 8 बजे दिल्ली में किसान घाट पर सर्व धर्म प्रार्थना सभा मेें भाग लेंगे तथा 10.00 बजे संसद के सेन्ट्रल हाल में स्थापित श्रद्धेय चै0 चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण करेंगे।
यह जानकारी राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रवक्ता प्रो0 के0के0 त्रिपाठी ने दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in