Categorized | लखनऊ.

वीर रस कवि सम्मेलन एवं कौमी मुशायरा का आयोजन किया गया

Posted on 18 December 2012 by admin

शहीद स्मृति समारोह समिति उ0प्र0 के तत्वावधान में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी इतिहास प्रसिद्ध ‘‘काकोरी केस’’ के अमर क्रान्तिकारी शहीदों राम प्रसाद विस्मिल, अशफाक उल्लाह खाँ वारसी, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी एवं ठा0 रोशन सिंह के बलिदान की 85वीं वर्ष गांठ पर आज काकोरी शहीद स्मारक बाजनगर हरदोई रोड लखनऊ में वीर रस कवि सम्मेलन एवं कौमी मुशायरा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन उ0प्र0 के पूर्व मंत्री श्री भगवती सिंह ने किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आज की युवा पीढ़ी अग्रेजियत की भावना से मुक्त होकर कार्य करें। अपनी भाषा और संस्कृति को पहचाने तथा देश के विकास में भागीदार बनें। कार्यक्रम में फुरकत लखीमपुरी, सुरेश कक्कड़, सुरेन्द्र पाण्डेय ‘रज्जन’, राम बहादुर अधीर पिण्डवी, सलीम ताविस, अहमद फराज, डाॅ0 अशोक अज्ञानी, नवावजाफर मीर अब्दुल्लाह, शैलेन्द्र रावत, विष्णु त्रिपाठी, सुशीला मिश्रा, मनोज श्रीवास्तव, प्रेम नरायण, देवेन्द्र सिंह चैहान, अनिल अनाड़ी तथा आसिर मुख्तार सहित 30 से अधिक कवियों ने कविता पाठ तथा मुशायरा पढ़ा।
इससे पूर्व जी0पी0ओ0 पार्क में स्थित काकोरी शहीद स्तम्भ पर समिति के पदाधिकारी श्री सुधीर हलवासिया, भैया जी, श्री उदय खत्री ने माल्यापर्ण किया। कार्यक्रम का संचालन समिति के महामंत्री श्री उदय खत्री ने किया तथा बच्चों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गाय।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in