Categorized | लखनऊ.

अल्पसंख्यक परिवारांे की 6817 हाई स्कूल उत्तीर्ण बेटियांेे को ‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना के तहत सहायता अनुदान राशि के चेक वितरित करेंगे

Posted on 18 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद आजम खां ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव कल 18 दिसम्बर को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर लखनऊ मण्डल के गरीब अल्पसंख्यक परिवारांे की 6817 हाई स्कूल उत्तीर्ण बेटियांेे को ‘हमारी बेटी उसका कल’ योजना के तहत सहायता अनुदान राशि के चेक वितरित करेंगे। उन्होंने बताया कि डाॅ0 राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविश्वविद्यालय के सभागार में पूवाह्न 11 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में योजना के तहत अल्पसंख्यक परिवारांे की चयनित बेटियों में से प्रत्येक को आगे की शिक्षा हासिल करने के लिए अथवा उनके विवाह के लिए 30 हजार रुपये की सहायता अनुदान राशि दी जायेगी। विवाह की दशा में यह धनराशि उन्हीं बेटियों को मिलेगी, जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूरी कर ली है।
अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने बताया कि लखनऊ मण्डल के उन्नाव जिले से 818, लखीमपुर खीरी से 1407, रायबरेली से 440, लखनऊ से 1597, सीतापुर से 1488, हरदोई से 787 व अमेठी जिले से 280 लाभार्थी इस योजना के तहत चयनित किये गये हैं, जिनके बीच कुल 2045.10 लाख रुपये वितरित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में कुल 78796 बेटियां लाभार्थी के रूप में चयनित की गयी हैं, जिन्हें कुल 23638.80 लाख रुपये सहायता अनुदान धनराशि के रूप में मिलेगी।
श्री आजम खाँ ने बताया कि कल मनाये जाने वाले अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि वे इस दिन कार्यक्रम आयोजित कर इस योजना के तहत अल्पसंख्यक परिवारों से चयनित की गयीं बेटियों को सहायता अनुदान धनराशि वितरित करें। उन्होंने कहा कि इस धनराशि का वितरण जनपद के प्रभारी मंत्री/मंत्री की उपस्थिति में किया जाये। यदि किन्हीं कारणों से प्रभारी मंत्री/मंत्री की जिले में उपलब्धता नहीं है तो यह कार्यवाही सम्बन्धित जिलाधिकारी/मण्डलायुक्त द्वारा किये जाने के निर्देश दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in