Categorized | लखनऊ.

भारत एवं स्काउट एण्ड गाईड के 25 लाख रुपये वार्षिक अनुदान को बढ़ाकर प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये प्रतिवर्ष किया जायेगा

Posted on 18 December 2012 by admin

प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उ0प्र0, भारत एवं स्काउट एण्ड गाईड के 25 लाख रुपये वार्षिक अनुदान को बढ़ाकर प्रदेश सरकार द्वारा एक करोड़ रुपये प्रतिवर्ष किया जायेगा। जिससे इस संगठन को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके।
श्री यादव आज यहां महानगर पी0ए0सी0 मैदान में 17वीं प्रादेशिक भारत स्काउट एवं गाईड रैली एवं 8वीं राज्य पुरस्कार रैली (16 से 20 दिसम्बर) को शुभारम्भ करने के बाद अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी इस संगठन को सुदृढ़ करने में कोई रूचि नहीं ले रहे हैं। इसलिए आज इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में प्रमुख सचिव एवं निदेशक कोई भी वरिष्ठ अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने कहा कि इस संगठन के बच्चों द्वारा अपने विभिन्न कलाओं के द्वारा जो कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये हैं, वह बहुत सराहनीय है। इससे लोक कलाओं को संरक्षण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस संगठन का सुदृढ़ करने हेतु सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायेगी। इस संगठन में 4000 स्काउट एण्ड गाईड हैं। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से स्काउट एण्ड गाईड ने भाग लिया।
इस अवसर पर निदेशक, एस0सी0आर0टी0 श्री महेन्द्र सिंह, संयुक्त निदेशक, लखनऊ मण्डल श्री विकास श्रीवास्तव तथा श्रीमती आशा लता सिंह एवं संगठन की सचिव एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in