Categorized | कारोबार

1 लाख इंजन का लक्ष्य 13 दिसम्बर 2012 को पार कर लिया

Posted on 15 December 2012 by admin

जनरल मोटर्स ने अपने तालेगाँव उत्पादन केन्द्र में पावरट्रेन सुविधा की मदद से 1 लाख इंजन का लक्ष्य 13 दिसम्बर 2012 को पार कर लिया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि शेवरले बीट और शेवरले क्रूज की बढती लोकप्रियता के तथा शेवरले पोर्टफोलियो और शेवरले शैल-यू वीए के प्रति लोगों के रूझान के चलते प्राप्त की गई है।
gm-india-talegaon-facility-rolls-out-100000th-engineतालेगाँव इंजन फेसेलिटी जनरल मोटर्स का विश्व का प्रथम पावरट्रेन प्लांट है जो पेट्रोल और डीजल इंजनों का एक साथ निर्माण करता है। यह अतुलनीय प्लांट नवंबर 2010 में 230 बिलियन धनराशि से निर्मित किया गया था। इस की वार्षिक उत्पादन क्षमता 1 लाख 60 हजार इंजन है तथा 2 वर्ष की अवधि के दौरान प्लांट ने 1 लाख के लक्ष्य को पार करने के साथ ही गुणवता को बरकरार रखा है।
इस मौके पर जनरल मोटर्स इंडिया के प्रेसीडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लाॅवेल पैडाॅक ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव का क्षण है। 1 लाख वाहन का पार करना भारतीय बाजार के प्रति हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। शेवरले शैल-यूवीए की लांचिग तथा भविष्य में शेवरले शैल तथा शेवरले इनज्वाय की लांचिंग के साथ हम प्रोडक्शन में इजाफा करेंगे। हमारी नजर नये लक्ष्यों और कीर्तिमानों पर है तथा हम इंडियन आटोमोबाइल्स मार्केट में उत्तम वाहन उतारेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in