Categorized | लखनऊ.

चालू वित्तीय वर्ष में लोक निर्माण विभाग का कुल बजट 7500 करोड़ रुपये है

Posted on 15 December 2012 by admin

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि चालू वित्तीय वर्ष में लोक निर्माण विभाग का कुल बजट 7500 करोड़ रुपये है। यह धनराशि 31 मार्च 2013 तक व्यय हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि धनराशि लैप्स होने पर संबंधित अधिकारियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।
श्री यादव ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति  अपेक्षाकृत संतोषजनक नही है। इसमें सुधार किया जाना चाहिए तथा सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो धनराशि स्वीकृति है, उसे शीघ्र जनपदों को आवंटित कर दिया जाना चाहिए। जिससे सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आ सके।
श्री यादव ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में केवल साढ़े तीन माह़ शेष बचे हैं। इस अवधि में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार कार्यों को पूरा किया जाय। उन्होंने कहा कि कई जनपदों में सड़कांे की स्थिति अभी भी बहुत खराब हैं। गड्ढ़ों के कारण चलना मुश्किल है। जिन जनपदों की सड़के अभी तक गड्ढ़ा मुक्त न हो पाई हैं, वहां के अभियन्ताओं के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ताआंें की जिम्मेदारी है कि वह अपने अधीन सड़कों का नियमित निरीक्षण करें।
लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सड़कों के साथ-साथ सेतुओं के निर्माण में तेजी लाई जाय। चालू वित्तीय वर्ष में 125 नये सेतु बनाने तथा लगभग 90 सेतुओं के एप्रोज मार्गोें का निर्माण किया जाना हैं उन्होंने कहा कि सेतुओं के निर्माण की प्रगति भी ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि सड़कों एवं सेतुओं के निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाय। जो सड़के जल्दी खराब होंगी उसकी टी0ए0सी0 से जांच कराई जायेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in