Categorized | लखनऊ.

धनगर जाति के सदस्यों को अनुसूचित जाति के प्रमाण-पत्र जारी करवाने की मांग

Posted on 14 December 2012 by admin

jayant-chaudharyधनगर समाज के शिष्टमण्डल ने आज श्री जयन्त चैधरी (माननीय लोकसभा सांसद) से मिलकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा धनगर जाति के सदस्यों को अनुसूचित जाति के प्रमाण-पत्र जारी करवाने की मांग की है। श्री जयन्त चैधरी ने कहा है कि 01 जनवरी 2013 को उत्तर प्रदेश में संकल्प दिवस मनाकर प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा है कि इस संबंध में रालोद का विधानमंडल उत्तर प्रदेश के राज्यपाल महोदय से भी मुलाकात करेगा तथा इस मुद्दे का विधानसभा में भी उठाया जाएगा।

श्री चैधरी ने कहा है कि अनुसूचित जाति आयोग में धनगर समाज की इस मांग को रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी अजित सिंह जी द्वारा प्रेषित किया गया है लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार अभी तक धनगर समाज को अनुसूचित जाति के प्रमाण जारी नहीं कर रही है। यह मामला उच्चतम न्यायालय में भी विचाराधीन है।

युवा सांसद ने उत्तर के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव को 25 मई 2012 तथा 29 नवम्बर 2012 को पत्र लिखकर इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। श्री जयन्त चैधरी इस मुद्दे को संसद में भी दिनांक 24 अगस्त 2011 को नियम संख्या 377 के तहत उठा चुके हैं। श्री जयन्त चैधरी ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा था कि अनुसुचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अघिनियम 1950 के तहत  Dhangar  (धनगर) जाति उत्तर प्रदेश की अनुसूचित जाति की सूची में क्रम. संख्या 27 पर 1950 से ही अधिसूचित चली आ रही है जो 1950, 1956, 1976 एवं 2002 के समस्त अधिनियमों मे विद्यमान है। उक्त ‘‘धनगर’’ अनुसूचित जाति का अंग्रजी में Dhangar   है लेकिन उसका हिन्दी अनुवाद लिप्यंतरण की त्रुटि के कारण धंगड़ कर दिया है जो कि गलत है और Dhangar   का शुद्ध हिन्दी अनुवाद धनगर है न कि धंगड। इसके कारण धनगर समाज अनुसूचित जाति के लाभ से वंचित हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in