Categorized | लखनऊ.

एफडीआई को मुसलमानों के खिलाफ बताये जाने को हास्यास्पद करार दिया

Posted on 14 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मारूफ खान ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा एफडीआई को मुसलमानों के खिलाफ बताये जाने को हास्यास्पद करार दिया है।
श्री खान ने कहा कि जिस प्रकार एफडीआई के मुद्दे पर संसद में बहस के दौरान भाजपा की लोकसभा में नेता श्रीमती सुषमा स्वराज द्वारा सच्चर कमेटी का हवाला देकर एफडीआई के मसले पर देश को गुमराह करने का प्रयास किया गया तथा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री शहनवाज हुसैन द्वारा लखनऊ आकर एफडीआई को मुसलमानों के लिए नुकसानदेह बताया गया, यह भारतीय जनता पार्टी की दोहरी मानसिकता का सबूत है।
उन्होने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पिछले तीन दशकों से देश में साम्प्रदायिक माहौल बनाकर मुसलमानों को हाशिये पर पहुंचाने की राजनीति करती रही है। उन्होने कहा कि कंाग्रेस और देश के अन्य धर्मनिरपेक्ष दलों ने जब भी मुसलमानों के हितों को ध्यान में रखकर उनके उत्थान एवं विकास के लिए कोई कार्ययेाजना बनायी और उसे अमली जामा पहनाने का प्रयास किया तो भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा उसे मुस्लिम तुष्टिकरण का नाम देकर देश के अवाम को गुमराह करने का कार्य किया है। आज वही भारतीय जनता पार्टी का एफडीआई के मुद्दे पर मुसलमानों के प्रति प्रेम महज एक दिखावा एवं छलावा है।
प्रवक्ता ने कहा कि एफडीआई का सबसे ज्यादा फायदा देश और खासतौर पर उ0प्र0 के मुसलमानों को मिलने वाला है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 में पिछले दो दशकों से गैर कंाग्रेसी सरकारों के चलते हस्तशिल्प एवं लघुउद्योग से जुड़े हुए लोग, जिसमें अधिकतर मुस्लिम समुदाय के उद्यमी हैं, अपना माल वाजिब दामों में नहीं बेंच पा रहे हंै और उन्हें अपने माल को बिचैलियों के हाथों औने-पौने दामों में बेंचने पर मजबूर होना पड़ता है। एफडीआई आने के बाद उ0प्र0 में लद्यु उद्योग से जुड़े हुए लोग, चाहे वह बनारस का साड़ी उद्योग हो, फिरोजाबाद का कांच उद्योग, मुरादाबाद का पीतल उद्योग, लखनऊ का चिकन एवं जरदोजी उद्योग हो एवं पूर्वांचल का वस्त्र उद्योग हो, इससे जुड़े हुए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लघु उद्यमियों एवं शिल्पकारों को सीधा फायदा पहुंचेगा क्योंकि उनका यह माल न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में बड़े पैमाने पर निर्यात किया जा सकेगा और उन्हें उसका वाजिब दाम भी मिल सकेगा।
श्री खान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का अचानक मुस्लिमों के प्रति उमड़ा प्रेम महज एक धोखा है और देश का आम जनमानस विशेषकर मुसलमान भारतीय जनता पार्टी के छिपे एजेण्डे को पहचान चुका है और आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ करने के लिए मन बना चुका है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in