Categorized | लखनऊ.

राज्यपाल से मिले आई.आर.पी.एस. अधिकारी

Posted on 14 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, श्री बी0एल0 जोशी से आज राजभवन में जगजीवन राम आर.पी.एफ. प्रशिक्षण अकादमी के 21 प्रशिक्षु अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रशिक्षण अकादमी की निदेशक, श्रीमती जया सिंह चैहान सहित रेलवे सुरक्षा बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
राज्यपाल ने औपचारिक परिचय के बाद कहा कि रेलवे जनता की सेवा प्रदान करने वाली संस्था है। इसलिये यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और उनको सुरक्षा प्रदान करना इस सेवा के लिये एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि रेलवे के अधिकारी जनता को उत्कृष्ट सेवाएं उपलब्ध कराने में अपना महती योगदान दें और उपभोक्ता की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना जाना भी आवश्यक है।
श्री जोशी ने कहा कि प्रशिक्षु अधिकारी यात्रियों को स्वयं की जगह रखकर सोचे तो कार्य निष्पादन और समस्या के निराकरण में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपनी कार्य-प्रणाली से उपभोक्ता की सन्तुष्टि को अपना परम कर्तव्य समझे तो विभाग को उसका लाभ मिलेगा।
राज्यपाल से इस संक्षिप्त भेंट में प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से उनके अनुभव तथा अपने कार्य में और कुशलता लाने के लिये विचार-विमर्श भी किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in