Categorized | टेलीविजन

झिलमिल सितारों का आंगन होगा

Posted on 12 December 2012 by admin

untitled-1छोटे पर्दे की बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्री रक्षंदा खान सहारावन के धारावाहिक ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा’, में अपने अभिनय का जलवा बिखेरेंगी। रक्षंदा धारावाहिक में मुख्य पुýष किरदार पंकज तिवारी उर्फ आकाश की बड़ी बहन कुसुम की भूमिका निभाती नजर आयेंगी। यह किरदार ग्रे शेड, यानि थोड़ी नकारात्मक भूमिका वाला है।
उल्लेखनीय है कि धारावाहिक ने दोहरा शतक लगाते हुए 200 एपिसोड का सफर पूरा कर लिया है। रक्षंदा के शो में पहले शाॅट के साथ ही शो की कामयाबी का जश्न भी मनाया गया। धारावाहिक के सेट पर रक्षंदा अपनी खुशी छिपा नहीं पा रही थीं। उन्होंने बताया कि राजश्री के प्रमुख सूरज बड़जात्या के आॅफिस से जब मुझे फोन किया गया, तो किरदार की स्क्रीप्ट सुने बिना ही मैंने ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा’ में अभिनय करने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। उन्होंने आगे जोड़ा ‘….आखिरकार ऐसा हर दिन नहीं होता, जब इस तरह का आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होता है।’ रक्षंदा खान के बेजोड़ अभिनय को दर्शक ‘झिलमिल सितारों का आंगन होगा’ में देख सकते हैं सोम से शुक्र, रात 9 बजे सिर्फ सहारा वन पर।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in