Categorized | लखनऊ.

बच्चों के लिए डिज्नी फुटवीयर अब भारत में

Posted on 12 December 2012 by admin

गाइज एंड डॉल्स इनकॉरपोरेशन (जीएंडडी) की सहायिका जीएंडडी ट्रेड जोन प्राइवेट लिमिटेड ने अमेरिकी आधार वाले डिज्नी शूज के साथ विपणन और वितरण गठजोड़ किया है। कंपनी ने हाल में बच्चों के लिए डिज्नी फुटवीयर की रेंज सफलतापूर्वक पेश की है। इसमें फ्लिप फ्लॉप्स, क्लॉग्स, सैंडल्स, शूज शामिल हैं और इसे भारत के कई हिस्सों में पेश किया गया है।

डिज्नी कैरेक्टर जैसे मिक्की, मिनी, डोनाल्ड, प्रिंसेज और कार्स का उपयोग सुंदरता से फ्लिप फ्लॉप, जूतों, क्लॉग्स पर किया गया है जो उत्पाद को बच्चों के लिए रंग-बिरंगा बनाते हैं। डिज्नी फुटवीयर कलेक्शन 2 से 12 साल तक की आयु के बच्चों के लिए है।

ट्रेडजोन के सीईओ बीडी नथानी कहते हैं, हमारा फोकस इस बात पर रहा है कि शुरुआत प्रमुख मेट्रो बाजारों से की जाए। इसलिए पहले चरण में दिल्ली, मुंबई, बंगलौर, चेन्नई, हैदराबाद आदि को लक्ष्य किया जा रहा है। डिज्नी फुटवीयर Firstcry.com, babyoye.com, hushbabies.com, myntra.com और वॉल मार्ट के जरिए ऑनलाइन भी मिलेंगे।

श्री नथानी आगे कहते हैं कि दूसरे चरण में हमलोग सभी महत्त्वपूर्ण राज्यों जैसे राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राज्यों को कवर करेंगे। जीएंडडी ट्रेड जोन का मुख्य उद्देश्य डिज्नी किड्स क्वालिटी फुटवीयर कलेक्शन किफायती कीमत पर पेश करना है। इनकी एमआरपी 249 रुपए से 999 रुपए के बीच है।

गाइज एंड डॉल्स इनकॉरपोरेशन (जीएंडडी) का स्वामित्व श्री अजय अग्रवाल के पास है और वे पिछले दो दशक से फुटवीयर उत्पादन में हैं और बच्चों की श्रेणी में सुविज्ञता हासिल की है। जीएंडडी बच्चों की संपूर्ण श्रेणी जैसे फ्लिप फ्लॉप, सैंडल्स, और लड़कों व लड़कियों के लिए शूज, स्कूल शूज में हर साल लाखों पेयर का उत्पादन करता है।

जीएंडडी ने हाल में एक नई कंपनी निगमित की है जिसका नाम जीएंडडी ट्रेड जोन प्राइवेट लिमिटेड है। भारत में बच्चों के लिए डिज्नी फुटवीयर के विपणन और वितरण के लिए इसने अमेरिका की डिज्नी शूज के साथ गठजोड़ किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in