Categorized | लखनऊ.

स्किल डेवलपमेन्ट मानीटेरिंग यूनिट की स्थापना करने हेतु विस्तृत कार्य योजना

Posted on 11 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने कहा कि कौशल विकास मिशन के कार्यों में सहायता प्रदान करने के लिए राज्य स्तर पर पूर्व से गठित उत्तर प्रदेश राज्य दक्षता विकास मिशन सोसाइटी के अन्तर्गत स्किल डेवलपमेन्ट मानीटेरिंग यूनिट की स्थापना करने हेतु एक विस्तृत कार्य योजना आगामी 15 दिन में बनाकर प्रस्तुत की जाय। उन्होंने कहा कि दक्षता विकास मिशन के अन्तर्गत प्रशिक्षित होने वाले युवाओं को आधुनिक तकनीकी युक्त रोजपरक प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने हेतु प्रदेश में विभिन्न व्यावसायिक सेक्टरों में कुशल कारीगरों की मांग का सर्वेक्षण भी कराया जाय। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2012-13 में विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों के माध्यम से लगभग 2 लाख व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिलाया जायेगा। कौशल विकास के अनुश्रवण एवं मार्गदर्शन हेतु एक टास्कफोर्स कोर ग्रुप का भी गठन कराया जाय। बढ़ती बेरोजगारी पर प्रभावी नियंत्रण लगाने हेतु कम शिक्षित बेरोजगारों एवं कामगारों को रोजगारपरक व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान कौशल दक्षता विकास सुनिश्चित कराया जायेगा।
मुख्य सचिव आज शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष के सभागार में दक्षता विकास/कौशल विकास की कार्य योजना बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।  उन्होंने कहा कि व्यावसायिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत स्थापित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अतिरिक्त उनमें स्क्लि डेवलपमेंट इनीशिएटिव योजना का संचालन कर जनशक्ति को प्रशिक्षित कराया जाय। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार चिन्हित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को वोकेशनल टेªनिंग प्रोवाइडर के रूप में पंजीकृत कराते हुए उनके माध्यम से युवाओं को प्रशिक्षित कराया जाय।
श्री उस्मानी ने बतया कि उत्तर प्रदेश राज्य के युवाओं को व्यावसायिक कौशलों में प्रशिक्षित कराये जाने के निर्धारित लक्ष्य की पूर्ति कौशल विकास मिशन के अन्तर्गत कराई जायेगी। जिसमें व्यावसायिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त प्राविधिक शिक्षा विभाग के अन्तर्गत राजकीय एवं सहायता प्राप्त पाॅलिटेक्निक के नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों के अतिरिक्त उनमें स्किल डेबलपमेंट इनीशिएटिव योजना का संचालन कर जनशक्ति को प्रशिक्षित कराया जाय। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजकीय विभागों के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को जोड़कर समग्र रूप से प्रदेश के युवाओं विभिन्न व्यावसायिक कौशल की विधाओं में प्रशिक्षित कराकर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि गैर-परम्परागत तरीके से प्रशिक्षित एवं असंगठित सेक्टर में कार्य कर रहे कामगारों के कौशल का प्रमाणीकरण स्क्लि इनीशिएटिव योजना के अन्तर्गत डायरेक्ट असेसमेंट के रूप में कराया जायेगा। कौशल विकास मिशन के संचालन में सहायता एवं परामर्श प्राप्त करने हेतु नेशनल स्किल डेवलपमेंट काॅरपोरेशन, अन्य विभागों अथवा एजेसिंयों द्वारा आवश्यक सहयोग प्राप्त किया जायेगा।
बैठक में प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा राजीव कपूर, प्रमुख सचिव श्रम शैलेष कृष्ण सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in