Categorized | लखनऊ.

मुस्लिमों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिलाने की लड़ाई लड़ते रहने का भरोसा

Posted on 11 December 2012 by admin

समाजवादी पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज यहाॅ मुस्लिमों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिलाने की लड़ाई लड़ते रहने का भरोसा दिलाते हुए प्रोन्नति में आरक्षण की व्यवस्था को वैमनस्यता फैलाने वाली खतरनाक चाल बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सन् 2014 के चुनावों में भाजपा और कांगे्रस दोनों सत्ता में नहीं आ पाएगी।
mulayam-singh-yadavश्री यादव आज पार्टी मुख्यालय में एकत्र सैकड़ों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। मंच पर उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी तथा प्रदेश सचिव एस0आर0एस0 यादव भी मौजूद थे। आज मौअल्लिमे उर्दू एसोसियेशन के अध्यक्ष ताजबर एहतिशाम के नेतृत्व में उर्दू मोअल्लिम डिग्रीधारकों तथा श्री राकेश कुमार मौर्य अध्यक्ष आश्रम पद्धति इंटर कालेज शिक्षक कल्याण समिति, उ0प्र0 के प्रतिनिधि भी मिलें। काजी शहर कानपुर के जनाब आलम रजा नूरी ने उर्दू मोअल्लिमों के सिलसिले में नेता जी से भेंट की।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि प्रोन्नति में आरक्षण बहुत खतरनाक है। इससे समाज में वैमनस्यता और विषमता बढ़ेगी। इस व्यवस्था से जूनियर सीनियर और सीनियर जूनियर हो जाएगा। यह समाज को तोड़ने वाली चाल है। समाजवादी पार्टी इसीलिए इस संबंध में लाए गए संविधान संशोधन विधेयक का विरोध कर रही है।  यह विधेयक सामाजिक न्याय की अवधारणा के भी खिलाफ हैं।
श्री यादव ने कहा कि केन्द्र की कांगे्रस सरकार ने सच्चर कमेटी और रंगनाथ मिश्र आयोग बनाया। सच्चर कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मुस्लिमों की हालत दलितों से भी ज्यादा खराब है। संसद में मुस्लिमों को नौकरियों में आरक्षण की माॅग समाजवादी पार्टी ने उठाई। उन्होंने कहा सरकार को मजबूर होकर एक दिन मुस्लिमांे केा आरक्षण का लाभ देना ही होगा। इसके मिलने तक हमारी लड़ाई भी जारी रहेगी। उन्होंने मुस्लिमों को याद दिलाया कि स्वंय उन्होंने पिछड़ों के हक की बरसों तक लड़ाई लड़ी, तब मंडल कमीशन की सिफारिशें स्वीकार की गई।  इसके लिए हमने गिरफ्तारियाॅ दी थी। लाठियाॅ खाई थीं। चैधरी चरण सिंह जी को भी मण्डल कमीश्न की सिफारिशें लागू कराने का श्रेय जाता है। श्री यादव ने कहा मुस्लिमों को भी एक दिन जरूर आरक्षण मिलेगा।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि कांग्रे्रस और भाजपा के बीच नूरा कुश्ती चल रही है। दोनों एक दूसरे से मिले हुए हैं। ये लोग तीसरे फ्रंट को नहीं चाहते हैें। आजादी के बाद केन्द्र में 1977, 1993, और 2003 में तीसरे मोर्चे की सरकारें बनीं। वे स्वंय दो बार मुख्यमंत्री तथा केन्द्र में रक्षा मंत्री बनें। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं कांगे्रस ही भाजपा केा केन्द्र की सत्ता में न बिठा दे। लेकिन उन्होंने दृढ़तापूर्वक कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं होने पाएगा। केन्द्र में सन् 2014 में न तो कांगे्रस की सरकार बनेगी और नहीं भाजपा की। तीसरा मोर्चा चुनाव बाद स्वंय गठित हो जाएगा।
श्री यादव ने अंत में कार्यकर्ताओं से कहा कि वे किसानों की कर्ज माफी, मुफ्त सिंचाई सुविधा, बेकारी भत्ता, कन्या धन आदि के संबंध में जनता के बीच जाकर बताएं कि समाजवादी सरकार ने उनके हित में क्या क्या कदम उठाए हैं। पार्टी अपने चुनाव घोषणापत्र के वायदे पूरे कर रही है। मुफ्त पढ़ाई और दवाई की सुविधा है। श्री मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में जाकर सन् 2014 की सफलता के लिए संकल्पित होकर जिम्मेदारी से कार्य करने का आव्हान किया। उन्हेांने निष्ठा से काम करने के लिए‘‘जो जहाॅ जब’’ का मंत्र दिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in