Categorized | लखनऊ.

माईनारिटी वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक

Posted on 11 December 2012 by admin

r-a-usmani-photoमाईनारिटी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एक बैठक 129 बी न्यू दारूलशफा लखनऊ में हुई। जिसमे ंमुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी डाॅ. आर.ए.उस्मानी पूर्व विधायक शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता अल्पसंख्यक कल्याण के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमीर अहमद उस्मानी ने की। बैठक में छोटे-बड़े सरकार साहब बदायूं, शज्जादा नसीन, जनाब जावेद अख्तर साहब, राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुस्ताक अहमद, मजीदा खातून सोसल एण्ड एजूकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन अजमत अली तथा आॅल इण्डिया जमीअतउल मंसूर के प्रदेशिक महामंत्री हाजी सलीम अहमद मंसूरी, पाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परशु राम पाल, मो. इरफान मंसूरी एडवोकेट, मौलाना अश्फाक अहमद मंसूरी, दिलसार अली मंसूरी आदि जिम्मेदार लोग शामिल हुए।
बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि हाजी आर.ए.उस्मानी ने उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को गन्ने की कीमत 40 रूपये ंबढायें जाने का शुक्रिया अदा किया और कहा कि प्रदेश में आजतक किसी ने एकमुश्त गन्ने की कीमत में 40 रूपयें की बढ़ोत्तरी किसी सरकार ने नही की। अखिलेश यादव जी बधाई के पात्र है कि उत्तर प्रदेश उनकी सरकार में बुलंदियों को छू रहा है। डाॅ. उस्मानी ने हाईस्कूल पास लड़कियों को 30 हजार रूपयें दिये जाने की योजना की भी भूर-भूर प्रशंसा की और कहा कि अब कोई लड़की पढ़ने से वंचित नही रहेंगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in