Categorized | लखनऊ.

यथोचित समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हुआ तो सम्बन्धित अधिकारियों को चिन्हित कर दण्डित किया जायेगा

Posted on 05 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आम नागरिकों की यथोचित समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर नहीं हुआ तो सम्बन्धित अधिकारियों को चिन्हित कर दण्डित किया जायेगा। उन्होने कहा कि शासन के निर्देशानुसार जनपदीय अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्यालय में बैठक कर जन समस्याओं के समाधान हेतु आमनागरिकों से मिलना होगा। उन्होने कहा कि जनता दर्शन में दूरस्थ जनपदों से आने वाले लोगों से अहसास हो रहा है कि स्थानीय अधिकारी जनता की समस्याओं के समाधान हेतु अभी भी गम्भीर नहीं हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने यह निर्देश जनपद मथुरा, इटावा, लखीमपुर-खीरी, गोरखपुर, फिरोजाबाद तथा औरैया आदि जनपदों से आये फरियादियों के प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण करते हुये दिये।
जनपद मथुरा के निवासी नगला गोगा पोस्ट राया के किशोरी लाल पुत्र      गेंदा लाल ने प्रार्थना-पत्र देकर अनुरोध किया था कि उनके खेतों में रास्ते का पानी भर जाने से खेत जोतने व बोने का रास्ता अवरूद्ध हो जाता है किशोरी लाल ने यह भी अवगत कराया कि विगत 17 दिसम्बर 2007 से लगातार जिलाधिकारी कार्यालय एवं तहसील दिवसांे में प्रार्थना-पत्र देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत राया ने जे0सी0बी0 द्वारा प्रार्थी के खेत की मेड़ काफी ऊॅंची करा दी जिसके फलस्वरूप शिकायत कर्ता के चक में टाउन एरिया राया का पानी अब नहीं जायेगा।
इसी प्रकार जनपद मथुरा निवासी धोबी गली सौंख अड्डा गोवर्धन के लक्षमन पुत्र श्री बच्चू सिंह ने दरख्वास्त देकर शिकायत की कि विद्युत विभाग के अवर अभियन्ता द्वारा फर्जी तरीके से मीटर कनेक्शन करने व बगैर किसी आधार के रूपये 18147 का गलत बिल बनाकर भेजा गया है। जिस पर लोक शिकायत निदेशालय द्वारा सुनवाई कर उक्त समस्या का समाधान कराते हुये विद्युत बिल संशोधित कराने के साथ-साथ बिजली जुड़वा दी गयी है।
इसी प्रकार जनपद औरैया के माहीपुरा पो0 गढ़वाना थाना-अछल्दा निवासी        अनिल कुमार पुत्र श्री लाखन सिंह ने प्रार्थना-पत्र देकर अनुरोध किया था कि उसके पट्टे वाली भूमि पर कुछ लोगों द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया है। जाॅंचोपरान्त पट्टे वाली भूमि पर अवैध कब्जा बेदखल कराकर पट्टेदार को उसके पट्टे की भूमि का कब्जा दिला दिया गया है।
जनपद गोरखपुर के छोटे काजीपुर मुहल्ला निवासी रामानन्द पुत्र स्व0 शम्भूशरण ने अनुरोध किया था कि उनके रास्ते की भूमि पर श्रीमती लीला देवी पत्नी स्व0 रामआसरे द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया है। जाॅंचोपरान्त नगर निगम की देखरेख में पैमाइस कराने से स्पष्ट हुआ कि मौके पर कोई अनाधिकृत कब्जा नहीं किया गया है इस प्रकार यह शिकायत निराधार  पाई गयी ।
इसी प्रकार जनपद लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के ग्राम ऐरा निवासी श्रीमती निर्मला देवी पत्नी श्री कुन्नू ने प्रार्थना-पत्र देकर अपनी पुत्री के साथ मारपीट करने एवं दहेज मांगने के आरोप ससुराल पक्ष पर लगाये थे, जिसकी जाॅंच क्षेत्राधिकारी धौरहरा से कराने पर लगाये गए आरोप निराधार पाये गए।
जनपद इटावा के तहसील भरथना के ग्राम मानपुरा निवासी श्री भूरे सिंह यादव ने जनता दर्शन में प्रार्थना-पत्र देकर अनुरोध किया था कि विगत 2000 से प्रार्थी को निरन्तर सीजनल संग्रह चपरासी के पद पर लगाया जाता रहा है परन्तु वर्ष 2012 में मेरे स्थान पर किसी अन्य व्यक्ति को सीजनल संग्रह चपरासी के पद पर लगा देने से मेरे बच्चे भूखों मर रहे हैं। प्रकरण की जाॅंच उप जिलाधिकारी भरथना से कराकर जाॅंचोरापरान्त शिकायत कर्ता की नियुक्ति सीजनल संग्रह सेवक के पद पर करा दी गयी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in