Categorized | लखनऊ.

उ0 प्र0 न्यायिक सेवा संघ के पदाधिकारियो के कार्यकारी निकाय की पहली बैठक सम्पन्न

Posted on 05 December 2012 by admin

dsc046721उ0 प्र0 न्यायिक सेवा संघ के पदाधिकारियो के कार्यकारी निकाय की पहली बैठक 4 दिसम्बर को जिला न्यायालय लखनऊ के कान्फे्रस हाल मे  सम्पन्न हुई । बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एंव जिला जज सुलतानपुर श्री वी0 पी0 सिहं ने किया और इसका संचालन संघ के महामंत्री बी0 एन रंजन द्वारा किया गया ।

बैठक मे कई प्रस्ताव सर्व सम्मति से पास किये गये  । बैठक मे महसूस किया गया कि अधीनस्थ अदालातो मे तृतीय एंव चतुर्थ श्रेणी के क्रमचारियो के 25 प्रतिषत से अधिक पद खाली पडे है । जिसे के्रन्दी्रयकृत भर्ती प्रकिया के तहत भर्ती करने की आवष्यकता है। बैठक मे यह भी महसूस किया गया कि प्रत्येक न्यायिक अधिकारी को दो आषुलिपिक प्रदान किये जाने चाहिए और एडीजे स्तर के अधिकारियो को  एक स्टोनो जो दृभाषी श्रेणी मे टाइप कर सकता हो प्रदान किया जाना चाहिए। श्री आर0 डी0 सिंह पूर्व जनरल सेक्र्रेटरी के प्रयास से पी जी आई लखनऊ एंव आयुर्विविज्ञान संस्थान दिल्ली मे कैषलेष इलाज के लिए जारी किये गये दस करोड रुपये की भी सराहना कि गयी ।

शेटठी आयोग के अनुसार दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा अपनाये गये एलएलएम किये अधिकारियों के तीन वेतन वृद्वि को तत्काल वितरित करने का प्रस्ताव पास किया गया । बैठक मे यह भी प्रस्ताव पारित हुआ कि सभी न्यायिक अधिकारियो के बकाया एरियर राषि 31 मार्च 2013से पहले दे दिये जाये ।  परिवारनियोजन एंव बच्चो की देखभाल जैसे व्यक्तिगत कार्यो हेतु अनुदान भी दिया जाय । बैठक मे यह भी प्रस्ताव पास हुआ कि मिस्टर ए0 के0 जैन के बाद से वरष्ठिता सूची  बनाई जाय ।

जूनियर एंव सीनियर डिविजन की वरिष्ठता सूची भी बनाई जाय जिसे इलाहाबाद उच्च न्यायालय की अधिकारिक वेब साइट पर तुरन्त पोस्ट कराया जाये ।  न्यायिक अधिकारियो की सेवा निवृति की आयु 62 वर्ष का भी प्रस्ताव पास किया गया । जो न्यायिक अधिकारी 2006 बैच के है और तीन साल की सेवा पूरी कर लिए है उनके इन्क्रीमेन्ट को तुरन्त दिया जाये । न्यायिक पेंशन स्कीम के लिए भी प्रस्ताव पास हुआ । रिक्त पडे पदो के अनुरूप न्यायिक अधिकारियो के प्रमोषन हेतु प्रस्ताव पास हुआ । यह भी प्रस्ताव पास हुआ कि 9 दिसम्बर को आई जे टी आर लखनऊ पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश इलाहाबाद हाईकोर्ट जस्टिस शिव कीर्ति सिंह के सम्मान मे दिये जाने वाले रत्रि भोज मे सभी न्यायिक अधिकारी  आवश्यक रुप से इस अवसर पर  सम्मिलत हो । प्रस्ताव पास कर अतिरिक्त सिविल जज जौनपुर डा0 सुनील कुमार सिंह कार्यकारिणीय सदस्य को बैठक मे पास हुए प्रस्तावो को प्रिन्ट एंव इलेक्ट्रनिक मिडिया को उपलब्ध करने हेतु अधिकृत किया गया ।

इस बैठक  में यह भी प्रस्ताव पारित किया गया कि सिविल अपील एवं निषेधाज्ञा आवेदनपत्र- 6ग के निस्तारण के लिए न्यायिक अधिकारियों को एक दिन का कोटा दिलाया जाये यह भी पारित किया गया कि 65 प्रिन्सपल फैमली जजों की नियुक्ति अति शीघ्र की जाये जिससे 2003 बैच के बचे हुए न्यायिक अधिकारियों की प्रोन्नती अति शीघ्र हो सके । बैठक में एच0जे0एस0 इम्तेहान द्वारा न्यायिक अधिकारियों को नियुक्त करने की प्रक्रिया सरल की जाये । न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक वाले राइडर समाप्त किया जाये एवं मेरिट से चयन कर अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति,अन्य पिछडे वर्ग के न्यायिक अधिकारियों के रिक्त पडे एच0जे0एस0 की सीटों पर अति ंशीघ्र बहाल किया जाये एवं इससे सम्बन्धित जो भी आवश्यक कदम उचित हों उसकी प्रक्रिया रिट याचिका द्वारा माननीय उच्चतम न्यायालय में दाखिल की जाये ।
यह भी प्रस्ताव किया गया कि मुकदमा संख्या 303 एस0बी0 अविनाश चन्द्रा, बनाम उ0प्र0 सरकार के मुकदमें में उ0प्र0 न्यायिक सेवा संघ को पक्षकार बनाया जाये जिससे कि 2006 बैच के न्यायिक अधिकारियों का पक्ष रखा जाये । इस अवसर पर कई अधिकारी मुख्यतः विनय सिंह, सौरभ सकसेना, संजय चैधरी, दीपक यादव, काशीनाथ, उदयवीर सिंह, पुण्डीर एवं डाॅ0 सुनील कुमार सिंह मौजूद रहे बैठक में यह भी निर्णय लिया गया किे अगला स्पोर्टस मीट् लखनउ में माह फरवरी सन् 13 मे आयोजित किया जायेगा ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in