मुस्लिम वोटर्स के खातिर अमर सिंह का इस्तीफा मंजूर

Posted on 17 January 2010 by admin

नई दिल्ली- समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह ने पार्टी के सभी पदों से अमर सिंह के इस्तीफे को मंजूर कर लिया है। अमर सिंह ने पिछले दिनों समाजवादी पार्टी के महासचिव प्रवक्ता और संसदीय बोर्ड के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था। अपने इस्तीफे की वजह उन्होंने खराब स्वास्थ्य को बताया थाए लेकिन बाद में यह साफ हो गया था कि रामगोपाल यादव और समाजवादी पृष्ठभूमि वाले कुछ नेताओं से उनके गहरे मतभेद हो गए थे।dsc_078

हालांकि अमर सिंह के इस्तीफा देने के बाद मुलायम सिंह ने कहा था कि अमर सिंह का इस्तीफा वह मंजूर नहीं करेंगे और सारे मामले जल्द ही सुलझा लिए जाएंगे। उसके बाद भी रामगोपाल यादव और अमर सिंह के बीच जुबानी जंग जारी रही। इस दौरान अमर सिंह ने कई बार दोहराया कि वह अपने इस्तीफे वापस नहीं लेंगे।

पार्टी के कुछ मुस्लिम विधायकों की मांग है कि पार्टी के मुखिया मुलायम यदि यादव अमर सिंह का इस्तीफा तुरन्त स्वीकार कर ले। विरोध का मोर्चा खोल चुके इन विधायकों के मुताबिक अमर सिंह की वजह से ही पार्टी से मुस्लिम वोटर्स दूर हो रहे है। उधर अमर सिंह के भाई अरविन्द सिंह ने कहा है कि उनकी अमर सिंह से बात हुई है। वो समाजवादी पार्टी में कतई नहीं लौटेंगे। अरविन्द सिंह ने कहा कि अमर सिंह पर हमला मुलायम सिंह के इशारे पर हो रहा है। लेकिन अमर सिंह ने साफ कर दिया कि वो इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। इशारों इशारों में धमकी भरे अन्दाज में अमर ने कहा कि उनके कहने पर ही जया प्रदा और जया बच्चन भी पार्टी छोड सकती है।
सुरेन्द्र अग्निहोत्री
मो0 9415508695

—————

–
Vikas Sharma
upnewslive.com
E-mail :editor@bundelkhandlive.com
Ph-09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in