Categorized | लखनऊ.

प्रदेश में पदयात्रा कार्यक्रम चलाया जायेगा

Posted on 05 December 2012 by admin

केन्द्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी कार्यक्रमों व ज्वलंत मुद्दों जैसे एफ0डी0आई0 आदि के संदर्भ में कांग्रेस पार्टी की राय को आम जनता तक सीधे संवाद के जरिए पहुंचाने तथा केन्द्रीय योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की हकीकत को जानने, तद्नुसार इस हेतु आवश्यक रणनीति के निर्धारण के लिए पूरे प्रदेश में पदयात्रा कार्यक्रम चलाया जायेगा। इस कार्यक्रम को कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन, 09 दिसम्बर, 2012 से प्रारम्भ किया जा रहा है। कार्यक्रम लगभग डेढ़ माह ( 25 जनवरी, 2013 ) तक संचालित होगा।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद ने कहा कि कंाग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी के जन्मदिन 09 दिसम्बर को पदयात्रा कार्यक्रम का शुभारम्भ जनपद बाराबंकी के देवां शरीफ से किया जायेगा। उन्होने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों में चलाये जाने वाले इस पदयात्रा कार्यक्रम में वह स्वयं अथवा जोनल अध्यक्ष या जोनल उपाध्यक्ष की एक दिवसीय उपस्थिति में कार्यक्रम संचालित होगा।
कार्यक्रम की शुरूआत सम्बन्धित जनपद के किसी ऐतिहासिक, अन्य महत्व के स्थल से शुरू करके लगभग 4 किमी. की पदयात्रा होगी। पदयात्रा के रास्ते में आने वाले गांवों में ग्रामवासियों के मध्य चैपाल लगाकर केन्द्रीय जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी व उन योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत को समझा जायेगा।
प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस कार्यक्रम को भविष्य में जिला इकाइयों द्वारा प्रत्येक ब्लाक में एक-एक दिन किया जायेगा, जिसकी रूपरेखा वह स्वयं तैयार करके प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय को प्रेषित करेंगे। उन्होने कहा कि सोनिया जी के जन्मदिन पर 09 दिसम्बर से इस कार्यक्रम की शुरूआत हो रही है लेकिन कार्यक्रम का सघन स्वरूप संसद सत्र के बाद तैयार करके एक साथ सभी जोनों में चलाया जायेगा।
प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि आगामी 09 दिसम्बर(रविवार) को सोनिया जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रातः पदयात्रा कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश कंाग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद डाॅ0 निर्मल खत्री, सांसद श्री पी.एल. पुनिया, जिला कांग्रेस कमेटी बाराबंकी के अध्यक्ष सहित सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सूफी संत हाजी वारिस अली शाह बाबा की मजार पर चादर चढ़ाकर की जायेगी। लगभग 2 किमी. की दूरी तय करने वाली यह पदयात्रा हाजी वारिस अली शाह बाबा की मजार से निकलकर मुख्य द्वार होते हुए नगर पुलिया से दाहिने चिनहट रोड पर स्थित ग्राम सिपहिया तक जायेगी। पदयात्रा के समापन पर श्रीराम यादव स्मारक प्राथमिक विद्यालय सिपहिया में आयोजित गोष्ठी को सम्बोधित कर इस दिन की पदयात्रा का समापन किया जायेगा।
प्रदेश कंाग्रेस कमेटी अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री ने प्रदेश के सभी जिलों के प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को उनके जिलों में आयोजित होने वाली पदयात्राओं में मौजूद रहने के निर्देश दिये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in