Categorized | लखनऊ.

रोटी इण्डिया की

Posted on 05 December 2012 by admin

मास्टर शेफ संजीव कपूर ने आज फिनिक्स मार्केटसिटी, कुर्ला में अपना जादू दिखाया और एक खास पकवान बनाया जोकि देश भर से जमा किये गये 25 अलग अलग खाद्य पदार्थों से बनाया था। शेफ सारांश ने ये सभी पदार्थ रोटी रास्ता और इण्डिया शो के दौरान भारत भर में भ्रमण करते वक्त इकठ्ठा किये थे।
चार महीने पहले जब वो अपनी यात्रा शुरू कर रहे थे तब मास्टर शेफ संजीव कपूर ने उनको एक हांडी दी थी जिसमें उन्होनें हर जगह के खास मसाले और विशेष खाद्य पदार्थ को जमा करने को कहा था।
सारांश ने एक खास मौके पर दर्शकों के सामने मास्टर शेफ संजीव कपूर को ये हांडी दी। खाना बनाने के बेताज बादशाह संजीव कपूर ने एक बार फिर अपना हुनर दिखाते हुए इन विभिन्न प्रकार के पदार्थों को लेकर एक खास पकवान तैयार किया ’रोटी इण्डिया की’।
इस मौके पर फिनिक्स मार्केटसिटी, कुर्ला के सेन्टर डायरेक्टर, श्री श्रीष मिश्रा ने कहा, ’’ फिनिक्स मार्केटसिटी में हम ग्राहकों ऐसे यादगार अनुभव देना चाहते है जो वो हमेशा याद रखे। ’रोटी इण्डिया की’ एक बहुत अलग कान्सेप्ट है और हम अपने ग्राहकों को मास्टर शेफ संजीव कपूर और शेफ सारांश गोइला से रूबरू करा के हम बहुत खुश है।
रोटी रास्ता और इण्डिया फूड फूड चैनल पर हर शुक्रवार रात 8 बजे दिखाया जाता है फूड फूड चैनल भारत का सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाला खाने पीने और उससे जुडी जीवनशैली को दिखाने वाला चैनल है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in