Categorized | लखनऊ.

शोक संवेदना व्यक्त की गई

Posted on 04 December 2012 by admin

उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इन्द्र कुमार गुजराल एवं समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता रामकरन सिंह यादव ‘दादा’ के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने दोनों दिवंगत नेताओं के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए इन्हें आम लोगों के लिए काम करने वाला नेता बताया।
विधानसभा में नेता सदन एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्व0 इन्द्र कुमार गुजराल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा है कि श्री गुजराल विभाजित पाकिस्तान में पैदा होकर भारत में प्रधानमंत्री पद तक पहंुचे। श्री गुजराल उर्दू सहित कई भाषाओं के विद्वान थे और वे विदेश नीति के विशेषज्ञ भी थे। उन्होंने पाकिस्तान से संबंध बनाने के लिए सिद्धान्त बनाए और प्रधानमंत्री रहते हुए इस पर अमल कर दोनों देशों के बीच संबंध बेहतर बनाने के लिए प्रयास किया। उनके निधन से देश ने एक विद्वान एवं सादगी पसन्द नेता खो दिया है।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के वयोवृद्ध नेता रामकरन सिंह यादव ‘दादा’ के निधन पर भी गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि ‘दादा’ ने समाजवादी आन्दोलन को जन-जन तक पहुंचाने और इसे मजबूत बनाने के लिए गम्भीरता से काम किया। विधानसभा एवं विधान परिषद के सदस्य के रूप में उन्होंने हमेशा गरीबों, पिछड़ों, नौजवानों की समस्याओं को गम्भीरता से उठाते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया। उनके निधन से प्रदेश ने एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं कर्मठ समाजसेवी खो दिया है।
विधानसभा में विचार व्यक्त करने वालों में बहुजन समाज पार्टी के नेता श्री स्वामी प्रसाद मौर्य, भारतीय जनता पार्टी के श्री हुकुम सिंह, कांग्रेस के श्री प्रदीप माथुर, राष्ट्रीय लोकदल के श्री दलबीर सिंह सहित अन्य सदस्य सम्मिलित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in