Categorized | लखनऊ.

किसानों नौजवानों व छात्रों की कोई फिक्र नहीं है

Posted on 04 December 2012 by admin

राष्ट्रीय लोकदल के मध्य उ0प्र0 के जिलाध्यक्षों/जोनल पदाधिकारियों की एक बैठक मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी। बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष मा0 मुन्ना ंिसंह चैहान जी थे। बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये मा0 मुन्ना सिंह चैहान ने कहा कि संगठन के रीढ़ की हड्डी सदस्यता अभियान होता है। सदस्यता अभियान को सक्रियता से चलाकर संगठन को मजबूत करना है क्यांेंकि प्रदेश की वर्तमान सरकार किसानों, नौजवानों व छात्रों को लूटने में लगी है और प्रदेश की जनता आशा भरी निगाहों से मा0 जयन्त चैधरी जी की तरफ देख रही है तथा उनसे अपनी समस्याओं का समाधान चाहती है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुये राष्ट्रीय लोकदल मध्य उ0प्र0 के अध्यक्ष राकेश कुमार ंिसह मुन्ना ने कहा कि किसानों को अपनी लड़़ाई लड़ने के लिए तैयार होना पडे़गा नहीं तो उनका भला होने वाला नहंीं है क्योंकि झूठा वादा करके सत्ता मे आयी सरकार कानून व्यवस्था सहित हर मोर्चे पर विफल हो चुकी है। प्रदेश सरकार केवल भ्रष्टाचार करके अपनी तिजोरी भरने में लगी है। उसको किसानों नौजवानों व छात्रों की कोई फिक्र नहीं है।
बैठक को रायबरेली के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र ंिसंह, उन्नाव के बसन्त कुमार ंिसंह, हरदोई के हरीश तिवारी, फैजाबाद के पं0 हरीशंकर तिवारी, सीतापुर के आर0पी0 ंिसंह चैहान, बाराबंकी के अखिलेश वर्मा, कानुपर नगर के रवीन्द्र सिंह यादव, कानपुर महानगर के सुरेश गुप्ता, देवीपाटन मण्डल के अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, फैजाबाद मण्डल के अध्यक्ष डा0 आर0पी0 यादव, सुल्तानपुर के प्रेमलाल, औरैया के विश्वनाथ सिंह ने सम्बोधित किया तथा इनके अतिरिक्त पूर्व मंत्री सच्चिदानंद गुप्त, एम0ए0 आरिफ, बृजेन्द्र वर्मा, अविनाश सिंह अंशू, टी0एन0 तोमर, चन्द्रबली यादव, वसीम हैदर, प्रो0 के0के0 त्रिपाठी, प्रो0 यज्ञदत्त शुक्ल आदि पदाधिकारियों ने भी बैठक में अपने-अपने विचार व्यक्त किये।
श्री सिंह ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय नागरिक उडड्यन मंत्री चैधरी अजित ंिसंह के निर्देशानुसार श्री पं0 उमेश संैथियां को आगरा जनपद का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। श्री सैथियां गत विधान सभा चुनाव में खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय लोकदल के उम्मीदवार रह चुके हैं।
श्री सैथियां के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर आगरा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में खुशी की लहर है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in