Categorized | लखनऊ.

कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया

Posted on 04 December 2012 by admin

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री जयराम रमेश जी के आज लखनऊ आगमन के उपरान्त अपरान्ह प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई ने की।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के उपरान्त कांग्रेसजनों से मुलाकात के दौरान कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर ने कहा कि श्री रमेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं इनके सरल स्वाभाव के कारण देश के सभी कंाग्रेस कार्यकर्ताओं में इनके प्रति बहुत ही अपनापन है। श्री रमेश चाहे वह संगठन का बड़ा नेता हो अथवा कार्यकर्ता हो, सभी की बातें विनम्रतापूर्वक सुनते हैं तथा उनकी कठिनाइयों को दूर करने का प्रयास भी करते हैं।
इस मौके पर श्री जयराम रमेश ने सभी कंाग्रेसजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं द्वारा जो स्नेह उन्हें प्राप्त हो रहा है उससे उन्हें काफी बल मिलता है। उन्होने कहा कि वह ग्रामीण क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास के लिए कटिबद्ध हैं। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा उन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय का दायित्व सौंपा गया है, जिसे वह पूरी निष्ठा के साथ निभा रहे हैं। उन्होने कहा कि ग्रामीण सड़कों के निर्माण के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए केन्द्र सरकार द्वारा योजनाएं चलायी जा रही हैं। उन्होने कहा कि मनरेगा में उ0प्र0 में मात्र लगभग 20प्रतिशत ही महिलाओं की भागीदारी है, उन्होने मंत्रालय स्तर पर व निगरानी समितियों के माध्यम से इसे बढ़ाकर कम से कम 33 प्रतिशत करने तथा लगभग सभी विभागों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं में महिलाओं की समुचित भागीदारी पर जोर दिया है ताकि कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं केन्द्र सरकार की मंशा के अनुरूप पूरे देश में महिला सशक्तीकरण की दिशा में उठाये जा रहे कदम कारगर सिद्ध हो सकें।
पूर्व विधायक श्री हरीश बाजपेई ने श्री जयराम रमेश का स्वागत करते हुए कहा कि श्री रमेश ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए जिस प्रकार योजनाएं बनाकर देश के विकास में जुटे हुए हैं उससे निश्चित तौर पर पूरे देश और विशेषकर उत्तर प्रदेश के ग्रामीण अंचलों का विकास होगा।
प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में श्री रमेश का स्वागत करने वालों में कंाग्रेस विधानमंडल दल के नेता श्री प्रदीप माथुर के अलावा मुख्य रूप से विधायकगण डाॅ0 रीता बहुगुणा जोश्
ाी, श्री विवेक कुमार सिंह, श्री नसीब पठान, श्री गजराज सिंह, श्री प्रदीप चैधरी, श्री पंकज मलिक, श्री संजय जायसवाल, श्री दिलनवाज खान, श्रीमती रूबी प्रसाद, श्री ललितेशपति त्रिपाठी सहित पूर्व विधायक श्री श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व एमएलसी श्री सिराज मेंहदी, श्री सिराजवली खां शान, श्री वीरेन्द्र प्रताप पाण्डेय, श्री सुबोध श्रीवास्तव, श्री प्रमोद सिंह, श्री विनोद मिश्र, श्री तारिक सिद्दीकी, श्री एस.जे.एस. मक्कड़,  श्री आर.पी. सिंह, श्री संजय दीक्षित, श्री विजय सक्सेना, श्री रमेश मिश्रा, श्री नुसरत अली, श्री नसीम खान, श्रीमती सुषमा सिंह, श्रीमती शबनम पाण्डेय, श्री जे0पी0 सिंह, श्री शकील फारूकी, श्री अवधेश सिंह, श्री ब्रजेन्द्र सिंह, श्री विकास श्रीवास्तव, श्री शमशाद आलम, सरदार रंजीत सिंह, श्री अमित श्रीवास्तव त्यागी, श्री इरशाद अली, श्री बजरंगी सिंह बज्जू, श्री प्रदीप गौड़, श्री राजेश सिंह, श्री शिव नारायण पाल, श्री के.के. शुक्ला, श्री नवीन विक्रम सिंह, श्री राजेन्द्र पाण्डेय, श्री शिव पाण्डेय सहित सैंकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in