Categorized | लखनऊ.

अनियमित भुगतान करने एवं वित्तीय नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में निलम्बित

Posted on 30 November 2012 by admin

जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) के परियोजना अधिकारी श्री गीतेन्द्र कुमार को 8.25 लाख रुपये का अनियमित भुगतान करने एवं वित्तीय नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में निलम्बित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड लखनऊ के मूल कार्मिक होने के नाते श्री गीतेन्द्र कुमार को निदेशक, राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) की संस्तुति पर सहकारी चीनी मिल संघ के प्रबन्ध निदेशक द्वारा निलम्बित किया गया है।
श्री गीतेन्द्र कुमार द्वारा वित्तीय नियमों का उल्लंघन कर टूल किट्स की आपूर्ति लिये बिना 8.25 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया था। इसकी जानकारी प्राप्त होने पर निदेशक सूडा ने जिलाधिकारी/अध्यक्ष डूडा से इस प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही कर आख्या भेजने का अनुरोध किया। आख्या में श्री गीतेन्द्र कुमार को वित्तीय अनियमितता बरतने एवं शासकीय कार्य में रुचि न लेने का प्रथम दृष्ट्या दोषी पाया गया। इसी रिपोर्ट के आधार पर निदेशक सूडा द्वारा उनके निलम्बन की संस्तुति की गयी। निलम्बन के साथ ही श्री गीतेन्द्र कुमार के विरुद्ध जांच करने के भी आदेश जारी कर दिये गये हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in