Categorized | लखनऊ.

समाजवादी आंदोलन का शानदार इतिहास रहा है

Posted on 30 November 2012 by admin

shri-akhilesh-yadavसमाजवादी पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने आज यहां कहा कि समाजवादी आंदोलन का शानदार इतिहास रहा है। समाजवादियों ने ही सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक परिवर्तन के लिए संघर्ष किया है। समाजवादियों को डा0 राममनोहर लोहिया ने सिखाया था कि जहा अन्याय हो, उसका डटकर विरोध करों। इस आंदोलन को आगे बढ़ाने का काम अब नौजवानों को करना है। उन्होने हीनता का त्यागकर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का आव्हान किया।
श्री यादव पार्टी मुख्यालय, 19 विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ में रमाशंकर कौषिक की चैथी पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात आयोजित स्मृति सभा में आए हजारों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। स्व0 रमाशंकर कौशिक के चित्र पर मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव और विधानसभाध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने सर्वप्रथम माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने किया। स्व0 कौशिक के पुत्र श्री राहुल कौशिक ने भी स्मृति सभा को सम्बोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और स्व0 कौशिक जी के मिशन को पूरा करने का संकल्प लिया।
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी आंदोलन उत्तर प्रदेश में कामयाब हुआ है। इसमें नौजवानों का बड़ा योगदान है। नौजवानों ने पिछली तानाशाह सरकार के उत्पीड़न का जमकर विरोध किया था और इसमें पुलिस की यातनाएं सही थी। यहां तक कि श्री अखिलेश यादव के साथ भी दुव्र्यवहार किया गया था।उन्होने समाजवादी आंदोलन में अपने संघर्ष के दिनों की याद करते हुए बताया कि पूर्व मंत्री श्री रमाशंकर कौशिक से उनका लम्बा साथ रहा था। वे विद्वान व्यक्ति थे।  बहुत अच्छे वक्ता थे। समाजवादी नीतियों की कुशलता से व्याख्या करते थे। उनकी योग्यता की हम सब बहुत कद्र करते थे। राज्यसभा में उनके सारगर्भित भाषण होते थे।
shri-mulayam-singhश्री यादव ने कहा कि विचारधारा के आधार पर समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी है। संसद में हम तीसरी बड़ी ताकत है। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे समाजवादी आंदोलन के इतिहास की जानकारी हासिल करें क्योंकि जो कौम अपना इतिहास भूल जाती है वह स्वयं भी नष्ट हो जाती है। समाजवादियों इमर्जेसी के विरोध में देशव्यापी आंदोलन चलाया था। 4 दिसम्बर,1992 को हमने राश्ट्रपति श्री शंकरदयाल शर्मा को ज्ञापन देकर आशंका जताई थी कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहा दी जाएगी। 6 दिसम्बर,1992 को यह दुर्घटना घट गई। समाजवादी आज भी व्यवस्था परिवर्तन के लिए संघर्षरत है।
shri-mulayam-singh1स्मृति सभा में पूर्व साॅसद सर्वश्री रामनरेश कुशवाहा, पूर्व मंत्री भगवती सिंह, वरिष्ठ पत्रकार के0 विक्रमराव, कुॅवर आनन्द सिंह (कृषि मंत्री), पूर्व मंत्री डा0 अशोक बाजपेयी, इकबाल महमूद, शाहिद मंजूर, मनोज पारस, कमाल अख्तर, सभी राज्यमंत्री, मौलाना बाबू कुरैशी, बुद्ध सिंह, भगवान दास शर्मा, अजीजुर्रहमान, संतराम यादव, कमल अग्रवाल, सरदार महाराज सिंह, मुनव्वर राणा, अशफाक अली खाॅ, मनवीर चिकारा, एम0 चन्द्रा, विधायक, जावेद अली, डा0 अफसर परवेज, धर्मपाल यादव आदि ने भी अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस अवसर पर सर्वश्रीएस0आर0एस0यादव, (प्रदेश सचिव) राज किशोर मिश्रा (प्रदेश कोषाध्यक्ष) विजय यादव, (सदस्य लविप्रा बोर्ड), नईमा बानो, आशालता सिंह, धर्मानन्द तिवारी, उमाशंकर चैधरी, प्रेमप्रकाश वर्मा, नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, रमेश प्रजापति, राजपाल सिंह आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

April 2025
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in