Categorized | लखनऊ.

सब्सीडी दर के गैस सिलेन्डर दस करें प्रदेश सरकार-छाबड़ा

Posted on 30 November 2012 by admin

समाजवादी पार्टी व्यापार सभा के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी चन्द्र कुमार छाबड़ा ने प्रदेश सरकार से मौजूदा 6 के स्थान पर 10 गैस सिलेन्डर सब्सीडी दर पर उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने उ0प्र0 के मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि जब प्रदेश सरकार सभी वर्गो के हितों कें प्रति संवेदनशील है तो गैस की उपलब्धता और उसके दामों में हाल में हुयी बेताहाशा वृद्धि का दंश झेल नही जनता को राहत क्यों नही दे सकती है? छाबड़ा ने कहा कि गैस का ‘जिन’ बोतल से निकाल कर केन्द्र सरकार ने सभी को बेहाल कर दिया है यह बात दीगर है कि उसे अपनी इस भूल की आगामी लोक सभा चुनाव में भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। लेकिन उ0प्र0 सरकार की संवेदनशील समाजवादी पार्टी की सरकार यदि उपभोक्ताओं को राहत पहुँचाने का काम करे तो उसकी जय-जय कार होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा कि केन्द्र सरकार ने यद्यपि अपने घोटालों से ध्यान हटाने के लिए गैस का बड़ा बवंडर खड़ा कर दिया है लेकिन उसने करोड़ों लोगों को दिए गए जख्म पर प्रदेश सरकार को मलहल लगाने का काम कर सब्सीडी दर के सिलेण्डर 6 के स्थान पर कम से कम दस करने का काम कर, करोड़ों प्रदेश वासियों को राहत पहुचानी चाहिए।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in