54 लाख लोगों की तम्बाकू के इस्तेमाल से मौत हो जाती है

Posted on 30 November 2012 by admin

smoking-cigrateविश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक हर साल करीब 54 लाख लोगों की तम्बाकू के इस्तेमाल से मौत हो जाती है. स्मोकिंग धीरे-धीरे शौक से आदत बन जाती है. हालांकि ज्यादातर लोग स्मोकिंग से होने वाले नुकसान से अच्छी तरह वाकिफ होते हैं लेकिन एक बार लत लगने के बाद इससे छुटकारा पाना उनके लिए बेहद मुश्किल हो जाता है.

अगर आप भी स्मोकिंग छोड़ने की लाख कोशिशों के बावजूद इसे नहीं छोड़ पा रहे हैं तो हम आपकी मदद कर सकते हैं.

1. सबसे पहले अपनी विल पॉवर को मजबूत करिए और हर कोशिश से पहले खुद से किसी भी कीमत पर इससे छुटकारा पाने का वादा कीजिए.

2. 100 ग्राम अजवाइन के साथ 100 ग्राम मोटी सौंफ और 60 ग्राम काला नमक बारीक करके पीस लें और दो नींबू का रस निचोड़ कर अच्‍छी तरह से मिक्स कर लें. रात भर के लिए इसे ऐसे ही रहने दें. सुबह होने पर धीमी आंच पर तवे पर भून लें और फिर एक डिब्बे में रख दें. दिन में 5-6 बार या सिगरेट पीने की तलब होने पर एक चम्मच ये पाउडर लें.

3. सिगरेट, लाइटर, माचिश और ऐश ट्रे को खुद से बहुत दूर रखें. इन्हें ऐसी जगह पर रखें जहां से इसे तलाशना आपके लिए आसान न हो. हो सके तो घर पर इन्हें न ही रखें.

4. अपने पसंद के काम करें. खासतौर पर जब भी आपका मन सिगरेट पीने का करें तो खुद को व्यस्त कर लें. स्मोकिंग छूट जाने के बाद भी खाली वक्त में अपनी हॉबीज को वक्त दें. इससे आप बिजी रहेंगे और आपको खुशी भी महसूस होगी.

5. आपके दोस्तों और परिवार में अगर कोई और भी स्मोकिंग करता है तो उसे इससे होने वाले नुकसानों के बारे में समझाएं. उसे भी सिगरेट छोड़ने के लिए मनाएं. वैसे भी कहते हैं न एक से भले दो.

6. सिगरेट छोड़ने पर सिरदर्द, बेचैनी, जी मचलाना और थकान जैसी शिकायतें हो सकती हैं. इससे घबराएं नहीं. दो-तीन हफ्ते में आप पूरी तरह नॉर्मल महसूस करने लगेंगे.

7. इसके अलावा जब तक सिगरेट छूट न जाए, तब तक लो-टार और निकोटीन वाली सिगरेट पिएं. सिगरेट को बिल्‍कुल आखिर तक न पिएं और सिगरेट के कम कश लें. सिगरेट पीते वक्‍त अंदर सांस न खींचें. हर दिन सिगरेट गिनकर पिएं और रोज सिगरेट की संख्या में धीरे-धीरे कमी लाएं.

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com ,
www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com,
editor@bundelkhandlive.com
Ph-  09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in