बीमारी दूर भगाए अंजीर

Posted on 30 November 2012 by admin

अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत है तो आपको सेहत संबंधी समस्याओं का सामना कभी भी नहीं करना पड़ेगा. रोगों से लड़ने की क्षमता इस पर निर्भर करती है कि आप कितनी पौष्टिक और संतुलित डाइट लेते हैं. फलों में एंटीऑक्सीडेंट तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो संक्रमण और रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं. ऐसा ही एक फल है अंजीर. इसमें कैल्शियम और आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है. ये दिमा़ग को शांत रखता है और शरीर को आराम देता है.

डायबिटीज में अंजीर बहुत उपयोगी होता है. अंजीर में आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाने के कारण ये एनीमिया में भी फायदेमंद होता है. अंजीर में विटमिन ए, बी1, बी2, कैल्शियम,आयरन, फॉस्फोरस, मैगनीज, सोडियम, पोटैशियम और क्लोरीन पाया जाता है. इसका सेवन करने से डायबिटीज, सर्दी-जुकाम, अस्थमा और अपच जैसी तमाम बीमारियां दूर हो जाती हैं. जानते हैं अंजीर की कुछ और खासियत-
1. अंजीर पोटैशियम का अच्छा स्रोत है, जो ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखता है.

2. अंजीर में फाइबर होता है जो वजन को संतुलित रखता है और ओबेसिटी को कम करता है.
3. सूखे अंजीर में फेनोल, ओमगा 3, ओमेगा 6 होता है. ये फैटी एसिड कोरोनरी हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में मदद करता है.
4. इसमें पाए जाने वाले फाइबर से पोस्ट मेनोपॉजल ब्रेस्ट कैंसर होने का भय नहीं रहता.
5. अंजीर में कैल्शियम बहुत होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है.
6. कम पोटैशियम और अधिक सोडियम लेवल के कारण हाइपरटेंशन की समस्या पैदा हो जाती है लेकिन अंजीर में पोटैशियम अधिक होता है और सोडियम कम होता है इसलिए ये हाइपरटेंशन की समस्या होने से बचाता है.
7. दो अंजीर को बीच से आधा काटकर एक ग्लास पानी में रात भर के लिए भिगो दें. सुबह उसका पानी पीने और अंजीर खाने से रक्त संचार बढ़ता है

Vikas Sharma
Editor
www.upnewslive.com ,
www.bundelkhandlive.com ,
E-mail : vikasupnews@gmail.com,
editor@bundelkhandlive.com
Ph-  09415060119

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in