Categorized | लखनऊ.

नौ विश्वविद्यालयों की सभा के लिए सदस्य नामित

Posted on 28 November 2012 by admin

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, लखनऊ विश्वविद्यालय, वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी, सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी, डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा, नरेन्द्र देव कृषि एपं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय, मान्यवर श्री कांशीराम जी कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय तथा चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर की सभा के कार्य करने के लिए सदस्यों का नामित किया है।
प्रमुख सचिव, विधान सभा श्री प्रदीप कुमार दुबे के अनुसार उत्तर प्रदेश विधान सभा में पारित प्रस्ताव के अनुसार दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के लिए डा0 राधेमोहन दास अग्रवाल, श्री विजय बहादुर यादव, श्री राजेन्द्र, श्री राजेश त्रिपाठी, कुंवर कौशल सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के लिए श्री इन्दल कुमार, श्री गोमती यादव, श्री शारदा प्रताप शुक्ला, प्रो0 रीता बहुगुणा जोशी, वीर बहादुर पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर के लिए श्री शैलेन्द्र यादव ‘ललई’, श्रीमती सीमा, श्री सचीन्द्रनाथ त्रिपाठी, श्री शाहआलम उर्फ गुडडू, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी के लिए श्री त्रिभुवन राम, श्रीमती अनुप्रिय पटेल, श्री सुब्बाराम, श्री विजय कुमार मिर तथा श्री जियाउद्दीन रिजवी को नामित किया गया है। इसी प्रकार सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी के लिए श्री श्यामदेव राय चैधरी, श्री उपेन्द्र तिवारी, श्री जयप्रकाश अंचल, श्री विजय मिश्रा, श्रीमती मधुबाला, डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय, आगरा के लिए श्री गुटियारी लाल दुबेश, श्री जगन प्रसाद गर्ग, श्री कालीचरण सुमन, श्री प्रदीप माथुर तथा श्री पूरन प्रकाश को सदस्य नामित किया है।
श्री दुबे के अनुसार नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विद्यालय, फैजाबाद के लिए श्री तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय, श्री अब्दुल मशहूद खाॅ, मान्यवर श्री कांशीराम जी कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विविद्यालय,बांदा के लिए श्री बिशम्भर सिंह व श्री मो0 आसिफ जाफरी तथा चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्विविद्यालय, कानपुर के लिए श्री सतीश कुमार निगम एडवोकेट तथा श्री तेजपाल सिंह को सदस्य नामित किया गया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in