Categorized | लखनऊ.

स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो यह कल्याणकारी राज्य की पहली प्राथमिकता होती है

Posted on 28 November 2012 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि सबको स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो यह कल्याणकारी राज्य की पहली प्राथमिकता होती है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की सरकार ने इस दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए है। भूजल स्तर में गिरावट चिंता का विषय है, इस ओर भी पर्याप्त ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में वर्तमान में 1046 पाइप पेयजल योजनाएं निर्माणाधीन हैं। इनमें से 450 पाइप पेयजल योजनाओं को 2012-13 में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित है। 99 पाइप पेयजल योजनाओं को पूर्ण किया जा चुका है।
ग्रामीण पेयजल की समस्या के त्वरित निदान के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अन्तर्गत प्रति विकास खण्ड में कुल 100 हैंण्डपम्प के अधिष्ठापन का निर्णय लिया गया है। प्रदेश में 215 विकास खण्ड भूजल स्तर में गिरावट की दृष्टि से क्रिटिकल/सेमी क्रिटिकल के रूप में चिन्हित हैं। पेयजल व्यवस्था, पेयजल के श्रोत एवं सिस्टम के स्थायित्व हेतु प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर कुल 413 चेकडैम पूर्ण किए जा चुके हैं तथा 138 चेक डैम पर कार्य प्रगति पर हैं। ग्रामीण आबादी को पाइप पेयजल योजनाओं से आच्छादित करने में 05 हजार से अधिक आबादी वाले ग्रामों को पाइप पेयजल योजनाओं हेतु वरीयता दी जा रही है।
इसी क्रम में वर्ष 2013 के कुंभ मेले में समुचित जल उपलब्ध कराने की व्यवस्था एवं नए घाटों के निर्माण तथा 02 ड्रेजर की व्यवस्था की जा रही है। इसी के साथ निजी नलकूपों का पूरे राज्य में तेजी से विद्युतीकरण करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करके ऊर्जाकरण का कार्य आरम्भ किया गया है। अनुसूचित जाति बहुल लाभार्थियों के समूह को नलकूप निर्माण हेतु 05Û00 लाख रूपया स्वीकृत करने का निर्णय भी लिया गया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में भी पेयजल की व्यवस्था करने पर विशेष ध्यान दिया था। उन्होंने वर्ष 2005-06 में प्रथम बार नगरीय क्षेत्र में जलापूर्ति एवं सीवर हेतु 150 करोड़ रूपए की स्वीकृतियाॅ निर्गत की थी। त्वरित ग्रामीण जल संपूर्ति योजना में 62320 नए हैण्डपम्प लगाए गए थे। 24402 हैण्डपम्प रिबोर किये गये थे।
स्पष्ट है कि समाजवादी पार्टी की पिछली सरकार हो या वर्तमान स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था पर विशेषतया ध्यान दिया गया है। इसके लिए दोनों ही सरकारों ने महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की थी। अब मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने इस दिशा में नई पहल  की है, जिससे प्रदेश की बड़ी आबादी लाभान्वित होगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in