Categorized | लखनऊ.

गंगा की अविरल व निर्मल धारा बहे, संकल्प लेंगे

Posted on 27 November 2012 by admin

uma_bharti_2_26_nov_2012सुश्री उमा भारती ने कहा कि माँ गंगा की अविरल व निर्मल धारा के लिए 2 दिसम्बर को देश के सभी गंगा जी के तटों पर सभी गंगा प्रेमी की मानव दीवार/मानव श्रृंखला बनाकर गंगा की अविरल व निर्मल धारा बहे, संकल्प लेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय नेता, मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमाश्री भारती ने आज लखनऊ में संवादाताओं को सम्बोधित करते हुए समग्रगंगा अभियान के प्रथम चरण की जानकारी दी तथा दूसरे चरण के बारे मे बताया।
सुश्री भारती ने कहा कि पहले चरण में 2600 किमी की यात्रा हुई यात्रा को भारी संख्या में लोगो का समर्थन प्राप्त हुआ। इस दौरान हुई जन सभाओं में लोगो का विराठ रूप देखने को मिला। बंगाल व उत्तराखण्ड़ में विरोध के बावजूद बड़ी बड़ी जन सभाएं हुई, पूरा समाज अभियान में जुटा। साध्वी उमा भारती ने कहा कि यह यात्रा पूरी तरह से गैर राजनैतिक थी। दूसरे चरण में मै खुद 2 दिसम्बर को कानपुर में रहूंगी। यात्रा में अनुभव हुआ कि गंगा को अविरल व निर्मल बनाने में जो समस्याएं है उनका समाधान सम्भव है। यात्रा से पूर्व लोकसभा/ राज्यसभा के 725 सांसदो को 3 दिन में गंगा जल वितरण किया गया। सभी दलो, जाति और जमात के सांसदों का सकारात्मक रूख पाया। गंगा हमारी धार्मिक, संस्कृतिक, आर्थिक व नैतिक धरोहर है।
सम्पूर्ण राष्ट्र में लगातार माँ गंगा की धारा की निर्मलता के प्रयास चलते रहे है। हमारा प्रयास भी उनमें एक कड़ी है। उ0 प्र0 व उत्तराखण्ड़ के मुख्यमंत्रियों ने सहयोग की बात कही है। इस विषय पर लोकसभा/राज्यसभा में बहस होनी चाहिए। गंगा बचेगी तो देश बचेगा। उन्होंने प्रधान मंत्री में सामने कुछ बाते रखी। गंगा समग्र अभियान के दूसरे चरण में नई दिल्ली में होने वाला अधिवेशन अब फरवरी/मार्च में होगा। नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने वाले देश व विदेश के वैज्ञानिक इसमें भाग लेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in