खाद्यान्न का सर्वाधिक उत्पादन करने का प्रयास करें

Posted on 27 November 2012 by admin

किसान रबी में गेहूॅ के साथ अन्य खाद्यान्न का सर्वाधिक उत्पादन करने का प्रयास करें। प्रदेष सरकार किसानों को समस्त कृषि निवेषों जैसे आदि खाद, गुणवत्तायुक्त बीज, कृषि रक्षा रसायन, माइक्रोन्यूट्रेन्ट आदि की कोई कमी नहीं होने देगी। जिप्सम तथा सूक्ष्म तत्वों पर 75 प्रतिषत अनुदान उपलब्ध कराया जायेगा। सरकार किसानों को विभिन्न योजनाओं के अन्तर्गत विषेष सुविधायें प्रदान करने के लिए कटिबद्ध है। रबी 2011-12 में 340.62 लाख मी0 टन खाद्यान्न उत्पादन के सापेक्ष वर्तमान वर्ष में 358.32 लाख कुन्तल खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
कृषि मंत्री आनन्द सिंह ने आज यहाॅं यह विचार कृषि भवन के प्रेक्षागृह में आयोजित रबी उत्पादकता गोष्ठी 2012-13 में रखे। उन्होंने कहा कि किसान अपनी इच्छा से कृषि यन्त्र आई0 एस0 आई0 मार्क के तथा बीज कही से भी खरीद सकते हैं उन्हें अनुदान दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि किसान डी0 ए0 पी0 की जगह अन्य खादों, बायोफर्टिलाइजर, सोलर इनर्जी का उपयोग करे। मृदा स्वास्थ्य का सुधार अति आवष्यक है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेष अवष्य ही खाद्यान्न उत्पादन में काफी आगे तक जायेगा। उन्होंने बताया कि किसानों के हितार्थ संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद/विकास खण्ड एवं मण्डल स्तर पर गोष्ठियां एवं  मेलों का आयोजन किया जायेगा। किसान इसमें अवष्य भाग लेकर लाभ उठायंे।
रबी की रणनीति के अन्तर्गत 43.93 लाख कुन्तल विभिन्न फसलों के प्रमाणित/गुणवत्तायुक्त बीजों का वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि यूरिया, डी0 ए0 पी0, एन0 पी0 के0, एम0 ओ0 पी0 आदि उर्वरकों के लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ उर्वरकों की प्रीपोजीषनिंग कर ली गई है। किसानों को खाद की कोई दिक्कत नहीं होगी। मृदा स्वास्थ्य के लिए अपनी मिट्टी पहचाने अभियान के अन्तर्गतज 14.07 लाख मृदा नमूने एकत्रित होंगे। तथा शत-प्रतिषत किसानों को किसान क्रेडिट कार्डों से आच्छादित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेष के 28 जनपदों में हरित क्रांति योजना का द्वितीय चरण क्रियान्वित किया जायेगा।
कृषि उत्पादन आयुक्त श्री आलोक रंजन ने कहा कि सिंचाई, ऊर्जा आदि की व्यवस्था दस दिनों में कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि दलहन तिलहन का उत्पादन बढ़ाने हेतु त्वरित दलहन उत्पादन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कृषि निदेषक, श्री डी0 एम0 सिंह ने संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी।
गोष्ठी में प्रमुख सचिव कृषि देवाषीष पाण्डा, समस्त कृषि विष्वविद्यालयों के कुलपति, कृषि एवं संबंधित सभी विभागों के प्रमुख अधिकारियों/कर्मचारियों एवं भारी संख्या में किसानों ने भाग लिया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in